Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्टेट सिलेक्शन कराटे टूर्नामेंट में 150 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी कराटे एसोसिएशन की तरफ से राज्य सिलेक्शन के लिये काता,कुमितो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन भिवंडी के फरहान हाल मिल्ल्तनगर स्थित किया गया.150 प्रतियोगी बच्चों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिये अपना स्थान सुनिश्चित किया.मुख्य अतिथि उप महापौर इमरान खान की मौजूदगी में कराटे प्रतियोगिता में जज की भूमिका में राजेश सिंह,शीतल मिंडे , राहुल मास्टर,चिरेकर,संदेश ,रुपेश राठोड ,महबूब अली,अखतर मोमिन, भाई टार्ज़न, सना खान,वसीम काजी, सुजीत विश्वकर्मा,सचिन कुंभार आदि द्वारा चयन किया गया.   
       गौरतलब हो कि जून में पूना में "कराटे डो एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र" द्वारा राज्यस्तरीय टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होने वाला है. जिसके लिए भिवंडी सिटी कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लैक बेल्ट सलीम गनी खान के नेतृत्व में भिवंडी से 150 बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भिवंडी का नाम रोशन करेंगे. उक्त जानकारी भिवंडी सिटी एसोसिएशन अध्यक्ष सलीम गनी खान ने दी है.फरहान हाल में संपन्न  प्रतियोगिता में स्वास्तिका गुप्ता , आलिया शेख,शिफा अंसारी,सना खान,सदब खान,नोहा खान,अलीना पटेल,अब्दुल्ला दीवकर,मोहम्मद हुसेन,राज, रुतुजा जानराव,अबूबकर अंसारी, इफरा अंसारी,आयशा अंसारी, ऊमर अंसारी, रवि मोमिन आदि बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है.कार्यक्रम को सफल बनाने में भिवंडी सिटी कराटे एसोसिएशन  अध्यक्ष सलीम‌ खान,महासचिव रवि इरफान मोमिन, सचिन शिवाजी कुंभार,सुजीत विश्वकर्मा, सहबाज खान,शीतल मिंडे, वसीम काजी आदि लोगों का विशेष योगदान हासिल हुआ.

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से “डिजिटल सर्विस आउटलेट” का शुभारंभ 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी छात्रावास, आश्रम स्कूल आज से बंद- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!