Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा की गुटबाजी के चलते प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे ने दिया सदस्यता से त्यागपत्र 

 भिवंडी [ एम हुसैन ]  जिले में भारतीय जनता पार्टी  में  गटबाजी चरम पर है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा प्रदेश सचिव तथा पूर्व  जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर वह भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किए थे तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने दयानंद चोरघे को भाजपा जिलाध्यक्ष पद की जवाबदारी सौंपी थी। इनके कुुुुशल नेतृत्व को देेेेखते हुए चार महीने पूर्व ही प्रदेश सचिव पद पर इनकी नियुक्ति की गई थी। जिले में सांसद कपिल पाटील व विधायक किसन कथोरे द्वारा निर्णय प्रक्रिया से किनाारे करके काम शुरू कर दिया गया था। जिसके कारण दयानंद चोरघे व उनके समर्थक कार्यकर्ताओं पर अन्याय हो रहा है , इसी कारणवश भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को इस्तीफ़ा भेेेज दिया है। इन्होंने त्ययागपत्र व्यक्तिगत कारणों से देने की बात कही है  सांसद कपिल पाटील द्वारा इनकी उपेेक्षा की जा रही थी जिससे तंग आकर दयानंद चोरघे ने त्यागपत्र दिया है इस प्रकार की चर्चा राजनीतिक गलियारे में की जा रही है। वहीं अगामी कुछ दिनों में कार्यकर्ताओं से चर्चा करके आगे की राजनीति के बारे में निर्णय लेने का संकेत दयानंद चोरघे नेे स्पष्ट रूप से दिया है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा अस्पताल अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को मनपा की ओर महापौर ने दिया चेक 

Aman Samachar

मामूली विवाद में पीट पीटकर युवक की हत्या , पांच आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

चिंदी कपड़ा गोदाम में आग लगने से 3 गोदाम का माल जलकर राख

Aman Samachar

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने विश्व स्तर पर 70वां स्थान, और भारत में पहला स्थान हासिल 

Aman Samachar

स्वच्छ अपनाओ, बीमारी भगाओ’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ घर, स्वच्छ झोपड़पट्टी’ एवं जन जागरूकता

Aman Samachar

टाइप 2 डायबिटीज के इलाज को मार्केट में आएगी नई दवा, मैनकाइंड फार्मा ने CDSCO से मांगी मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!