Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संविधान महोत्सव में स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

ठाणे ( यूनिस खान ) भारतीय संविधान का महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के महान महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ठाणे मनपा की ओर से आयोजित संविधान महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार, 25 नवंबर को गावदेवी मैदान स्थित तिलक उद्यान में संविधान विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
          इस प्रतियोगिता में मनपा और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता महापौर शर्मिला पिंपळोलकर की संकल्पना के तहत आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बचपन से ही भारतीय संविधान, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों के विचारों से परिचित कराना था।
         प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। उनकी कलाकृतियों में देशप्रेम, सामाजिक एकता, समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली.

संबंधित पोस्ट

ठाणे शहर को यातायात जाम से मुक्त करने के लिए सरकार कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

टोरेंट पावर आपके द्वार , मोबाइल बिजली बिल भुगतान व्हॅन सेवा शुरू

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Aman Samachar

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपनी म्यूजिकल आईडेंटिटी व अपनी सोनिक ब्रांड आईडेंटिटी को किया लॉन्च 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए कार ऋण की ब्याज दर को घटाकर 8.75% किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!