Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

जिले का एक भी किसान सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहेगा – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ युनिस खान ] बरसात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसका पंचनामा युद्ध स्तर पर शुरू है। सरकार पूरी ताकत से किसानों के साथ खड़ी है एक भी किसान सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहेगा। इस आशय का आश्वासन नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है।
                      ठाणे जिले में अंतिम समय में हुई बरसात से किसानों का नुकसान हुआ है। जिसका जायजा लेने पालकमंत्री शिंदे ने जिले के भिवंडी , शहापुर व मुरबाड जिले का दौरा किया।  भिवंडी तहसील के कांदली ,मुरबाड के शिद्गांव ,शहापुर तहसील के वेलहोली के क्षतिग्रस्त खेतों का दौराकर निरिक्षण किया। उन्होंने किसानों  आश्वासन किया कि एक भी किसान सरकार सहायता  वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा की जिले में   बड़े स्तर पर धान की खेती की जाती है। इसमें भिवंडी तहसील की करीब 16 हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल लगाई गयी थी जिसमें 8 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल का नुकसान हुआ है।  मुरबाड में 15519 हेक्टेयर में 12000 हेक्टेयर ,शहापुर तहसील के 14155 हेक्टेयर में 12500 हेक्टेयर से अधिक धान की फसल का नुकसान हुआ है।   पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि शीघ्र पंचनामा का कार्य पूरा किसानों को सरकार सहायता मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने जिले के सभी फसल बीमा धारक किसानों से सूचना पत्र लेकर बीमा  कंपनियों के पास जमा कराने का निर्देश दिया है। इफ्को टोकियो कंपनी को तत्काल निरिक्षण कर सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शहापुर तहसील के शिरोड उंबरमाली गाँव की सीमा के पलसपाडा में आकाशीय बिजली गिरने से घायल लोगों से शहापुर अस्पताल में मिलकर पालकमंत्री शिंदे  ने उनके दवा उपचार की जानकारी लिया। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्षा सुषमा लोने , विभागीय आयुक्त अन्नासहेब मिसाल , जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर , हाथकरघा महामंडल के अध्यक्ष प्रकाश पाटील ,विधायक शांताराम मोरे ,प्रांत अधिकारी मोहन नदलकर , जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपाली सातपुते ,जिला कृषि अधीक्षक अंकुश माने , आरोग्य व निर्माण कार्य समिति सभापति कुंदन पाटील , तहसीलदार अधिक पाटील आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद

Aman Samachar

मनपा को शीघ्र  कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर टीकाकरण प्रभावित होने की आशंका 

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने निकाला सायकिल मोर्चा , दर वृद्धि कम नहीं करने पर केन्द्रीय मंत्रियों को महाराष्ट्र घूमने से रोकने की चेतावनी

Aman Samachar

ठाणे मेट्रो मार्ग के कार्य को गति देने की सांसद ने की एमएमआरडीए आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

शहर में रात नौ बजे से सुबह छः बजे तक सार्वजनिक स्थानों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

Aman Samachar

उपमुख्यमंत्री हरित ठाणे अभियान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने वृक्षारोपण कर किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!