Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराध

मजदूरी के पैसे के लिए पलंबिंग ठेकेदार की हत्या करने वाला मजदूर गिरफ्तार 

 

ठाणे [ युनिस खान ] मजदूरी के पैसे न देने पर पाईप पाना से सिर पर वार कर मजदूर ने ठेकेदार की हत्या कर दिया। पुलिस ने हत्यारे मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।

कासर वडवली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार ने बताया कि घोडबंदर रोड के मोघरपाडा में रहने वाले पलंबिग ठेकेदार विजय रामउजागिर सरोज [38 ] के पास इंदिरा नगर वागले इस्टेट में रहने वाले  मजदूर सूरज पन्नालाल सरोज [ 23] ने काम किया था जिसकी मजदूरी उधार थी। 22 अक्टोबर 2020 की सुबह करीब 10 बजे आनंद नगर ,सुकूर रेजीडेंसी के गेट के सामने सूरज ने पलबिंग पाना से ठेकेदार विजय के सिर पर वार कर हत्या कर दिया। हत्या के घटना के बाद पुलिस ने मजदूर सूरज के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कर आरोपी फरार होने की तैयारी में था इसके पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार आरोपी सूरज को न्यायालय में पेश करने पर उसे 28 अक्टोबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कासर वडवली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

5 लाख की बिजली चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बोगस पत्रकार गिरफ्तार , तीन प्रेस आयडी बरामद

Aman Samachar

मित्रों के साथ खदान में तैरने गए सोलह वर्षीय लड़के की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

भिवंडी में 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

मार्निंग वाकिंग करने जा रही महिला की सोने की चैन व मंगलसूत्र खींचकर लुटेरे चम्पत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!