Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राहूर गृप ग्रामपंचायत के उपसरपंचपद पद पर शिवसेना की रेखा पाटोले निर्विरोध निर्वाचित 

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिंवडी तालुका के राजकीय दृष्टी से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली व पांच गावं में विस्तार होने वाली राहुर गृप ग्रामपंचायत के उप सरपंच पद पर शिवसेना की रेखा पाटोले को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने अभिनन्दन किया जा रहा है।
          गौरतलब है कि उप सरपंच संगीता जयवंत जाधव  द्वारा त्याग पत्र दिए जाने के बाद उक्त पद रिक्त था । जिसके लिए सरपंच निता वाघे की अध्यक्षता में उप सरपंच चुनाव के लिए विशेष सभा राहुर  स्थित  ग्रामपंचायत कार्यालय में ली गई। जिसमें उप सरपंच पद के लिए रेखा राहुल पाटोले का ही मात्र एक आवेदन प्राप्त हुआ था जिससे उन्हें उप सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषित कर दी गई है। उनके  निर्वाचित होते ही ग्रामसेविका साक्षी शिंदे, शिवसेना विभाग प्रमुख राहुल पाटोले ग्रामपंचायत सदस्य जागृति गोरले, ज्ञानेश्वर पाटोले व अन्य ग्रामपंचायत सदस्य, कर्मचारी ,ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया ।

संबंधित पोस्ट

रेनॉल्ट ने राष्ट्रव्यापी समर कैंप 2022 की घोषणा की

Aman Samachar

महापौर की पहल पर आयोजित मराठी ग़ज़ल मुशायरा कार्यक्रम रद्द

Aman Samachar

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए मनपा सुसज्ज , 4221 कोविड बेड समेत सभी आवश्यक तैयारी – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

डॉ बाबासाहेब विचार मंच की विचार विमर्श के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

Aman Samachar

बासमती चावल की खेती की लागत को प्रभावी ढंग से कम करता है ड्रिप इरिगेशन

Aman Samachar

सराफा व्यवसायी भरत जैन की हत्या मामले मुख्य सूत्रधार की गिरफ़्तारी की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!