Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 बैडमिंडटन चैंपियन लक्ष्य सेन का सिडबी ने किया अभिनंदन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एमएसएमईयों के लिए देश के प्रमुख वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने दिसंबर 2021  में स्पेन में आयोजित बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले और जनवरी 2022 में दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित “इंडिया ओपन” बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष शटलर श्री लक्ष्य सेन का अभिनंदन किया।

       प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम में लक्ष्य सेन को 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिडबी के शीर्ष कार्यपालक श्री एस. रमण, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक;  श्री वी.एस.वी. राव और श्री एस. मंडल,  उप प्रबंध निदेशक द्वय भी इस कार्यक्रम में आभासी माध्यम से शामिल हुए। पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पद्म-श्री श्री प्रकाश पादुकोण, प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) के मुख्य कोच श्री विमल कुमार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

        इस अवसर पर  श्री रमण ने कहा कि ‘सिडबी व्यवसाय के साथ-साथ में खेल में भी व्यक्तिगत उत्कृष्टता का समर्थन करने में दृढ़ से विश्वास रखता है जिससे उद्यमिता की भावना पैदा होती है, जो हमारे देश की संवृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सिडबी की स्वावलंबन पहल का उद्देश्य आत्मनिर्भरता और आय सृजन के लिए कौशल पैदा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सिडबी भविष्य के चैंपियन बनाने के प्रयास में आगे भी पीपीबीए का समर्थन करने पर विचार करेगा।‘

      श्री पादुकोण ने अपने संबोधन में सिडबी की पहल का स्वागत किया और कहा कि सिडबी जमीनी एमएसएमई को पोषित करने के लिए सुप्रतिष्ठित है और आशा व्यक्त की कि सिडबी जैसी कॉरपोरेट संस्थाओं की ओर से खेल पारितंत्र को मिलने वाले इस प्रकार के समर्थन से खिलाड़ियों को एशियाई खेलों,  राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक जैसे आगामी खेल आयोजनों में हमारे देश को और अधिक सम्मान दिलाने में मदद होगी।

     9 साल की कच्ची उम्र में लक्ष्य में नैसर्गिक प्रतिभा को देखने वाले श्री विमल कुमार ने कहा कि लक्ष्य में विश्व का शीर्ष खिलाड़ी बनने और भारत के लिए पुरुष बैडमिंटन में अब तक अप्राप्त ओलंपिक पदक जीतने की पूरी क्षमता है।

       इस अवसर पर श्री लक्ष्य ने कहा कि वह यह सम्मान पाकर प्रसन्न हैं और भारत के प्रमुख वित्तीय संस्थान से पुरस्कार प्राप्त करना अत्यधिक प्रेरणादायक है, जो उन्हें राष्ट्र को और अधिक गौरव दिलाने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर सिडबी के वरिष्ठ अधिकारी और पीपीबीए के युवा प्रशिक्षु भी उपस्थित थे।

.सिडबी के बारे में : 1990 में अपने गठन के बाद से, सिडबी अपने एकीकृत, अभिनव और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। चाहे वे पारंपरिक, छोटे घरेलू उद्यमी हों, पिरामिड के सबसे निचले स्तर के उद्यमी हों, या फिर उच्च-स्तरीय ज्ञान आधारित उद्यमी हों, सिडबी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) के जीवन को विभिन्न ऋणों तथा विकास कार्यों के माध्यम से प्रभावित किया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड और मनपा द्वारा संयुक्त रूप से ओपन डाटा वीक का आयोजन 

Aman Samachar

मित्रों के साथ खदान में तैरने गए सोलह वर्षीय लड़के की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ठाणे शहर पुलिस ने पठाया देशभक्ति का पाठ

Aman Samachar

मुख्यमंत्री रोजगार , प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को सफल बनाने के लिए निजी क्षेत्र आगे आये – उदय सामंत

Aman Samachar

लीपापोती के लिए मनपा महासभा की कार्यवाही का ब्राडकास्ट नहीं – मनोज प्रधान 

Aman Samachar

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!