Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

ठाणे [ युनिस खान ] स्वतंत्रता सेनानी व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस  मानव व सूचना अधिकार विभाग की ओर आरोग्य शिबिर का आयोजन किया गया।  बालकुम नाका स्थित आदमकद पुतले पर माल्यार्पण कर दिवंगत नेता को आदरांजलि अर्पित की गयी।

           बालकुम नाका स्थित यशवंतराव चव्हाण के पुतले पर मनपा स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , वरिष्ठ नगर सेवक देवराम भोईर , हनुमंत जगदाले , मुंब्रा प्रभाग समिति सभापति दीपाली मोतीराम भगत , नगर सेविका उषा भोईर आदि ने माल्यार्पण किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण ने पुतले पर माल्यार्पण कर दिवंगत नेता को आदरांजलि देने के बाद आरोग्य शिबिर का उद्घाटन किया। शिबिर में नेत्र चिकित्सा , मोतियाबिंद शस्त्रक्रिया ,चश्मा वितरण ,मधुमेह ,ईसीजी , दन्त चिकित्सा ,हड्डी आदि की जांच की गयी। कांग्रेस अध्यक्ष एड.  चव्हाण ने कहा  कि यशवंतराव चव्हाण के नेतृत्व में योजनाएं सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने से राज्य  विकास व उनके निर्णय से राज्य के किसान व मजदूर आदि को सुरक्षा प्रदान की गयी। राज्य के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

Aman Samachar

पालतू जानवरों के लिए पहले श्मशान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा की बुकिंग, बुक माय शो डॉट कॉम से ऑनलाइन

Aman Samachar

जन जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है क्षय रोग- दीपक झिजांड

Aman Samachar

मुंब्रा से भिवंडी के लिए मनपा परिवहन सेवा की दो एसी बसें शूरू 

Aman Samachar

महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!