Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में लाक डाउन में रुके कार्यों को जल्द पूरा कराने का अध्यक्ष ने दिया निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंब्रा में लॉक डाउन के चलते सड़क, बिजली, पानी, बाईपास की मरम्मत, नाले  जैसे अनेक निर्माण कार्य रुके हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारीयों बैठक बुलकर मुंब्रा प्रभाग समिति अध्य्क्ष अशरीन राउत ने निर्देश दिया है।
   मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में सड़क चौड़ा करने के लिए, दुकान, नाला , गार्डन , लाइट के पोल हटाए गए थे। बिजली के केबलों और ट्रांसफार्मर को हटाने का काम चल रहा था। कोरोना लाक डाउन के चलते अनेक कार्य अधूरे रह जाने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था  दूसरी ओर, पानी के पुनर्वितरण में देरी हो रही थी। नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए मुंब्रा प्रभात समिति की अध्य्क्ष  अशरीन राउत ने मुंब्रा प्रभात समिति में सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। अशरीन राउत ने कहा कि नई पाइप लाइन बिछाने और रीमॉडलिंग कार्य को पूरा करने में  तेजी लायी जाए जिससे गर्मी के दिनों में पानी की समस्या सुलझाई जा सके । इसी तरह अशरीन राउत ने पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों को बताया कि बायपास पर खड्डे होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है उसकी वजह से ट्रफिक जाम भी लगा रहता है। ऐसे में पी डब्ल्यू डी तुरंत बायपास मार्ग की मरम्मत करे। इसी तरह मुंब्रा- कौसा की सड़क निर्माण कार्य को भी लॉक डाउन के कारण रोक दिया गया है । दूसरे सड़क निर्माण में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर और केबल रुकावट बन रहे है । अशरीन राउत ने इन्हे जल्द हटाने का निर्देश टोरेंट पॉवर केअधिकारीयों को दिया। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर नालियों का निर्माण भी केबल की वजह से रुका हुआ है जिस पर अधिकारीयों ने एक हफ्ते  में केबल और ट्रांसफार्मर हटाने की बात कही। इसी तरह बैठक में एमटीएनएल के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। उन्हें जल्द से जल्द केबल हटाने के लिए कहा गया। इसी तरह लाक डाउन में रुके अनेक कार्यों की गति बढाने के लिए कहा गया। प्रभाग अध्य्क्ष अशरीन राउत ने बताया कि अगर यह काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो इन अधिकारीयों को गृहनिर्माण मंत्री डा.जितेंद्र अव्हाड के सामने पेश करेंगे।

संबंधित पोस्ट

खुशियां बांटने वाली उमादेवी ओमप्राश शर्मा की अनुपस्थिति, सैकड़ों परिवारों की दिवाली फीकी

Aman Samachar

टीडीसी बैंक के डायरेक्टर नीलेश सांबारे ने संपूर्ण मानदेय व भत्ता कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दिया

Aman Samachar

कोरोना समस्या के मदद के लिए युवक कांग्रेस ने शुरू किया वार रूम 

Aman Samachar

मनपा की लापरवाही के चलते गंदा पानी से होकर जाने को मजबूर हैं लोग 

Aman Samachar

सोहम साल्वे और अदिति ठक्कर, ‘जूनियर साइंटिस्ट’ की जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने की सराहना

Aman Samachar

 सडकों के चौड़ीकरण व तेजी हो रहे विकास कार्यों से मुंब्रा बदल रहा है –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!