Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बगैर मास्क मिले 2500 लोगों से मनपा वसूले साढ़े बारह लाख रूपये दंड

ठाणे [ युनिस खान , 31 दिसंबर 2020] सार्वजनिक स्थानों में बगैर मास्क मिलने वाले 2500 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किया है। मनपा ने अब तक 12 लाख 50 हजार रूपये दंड वसूल किया है।  मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश पर मनपा ने कार्रवाई शुरू किया है।

कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। मनपा प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का उपयोग करने के दिशानिर्देशो का उपयोग करने के लिए लोगों से आवाहन किया जा रहा है।  इन तमाम कोशिसों के बावजूद लोग बगैर मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों , शासकीय कार्यालय , निजी कार्यालय ,मार्केट आदि स्थानों में दिखाई देते हैं। जिनके खिलाफ मनपा  दंडात्मक कार्रवाई शुरू किया है। मनपा आयुक्त डा. शर्मा के आदेश पर पुलिस के साथ मनपा की ओर बगैर मास्क लगाये घूमने वाले नागरिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। मनपा के नौ प्रभाग समिति क्षेत्र बगैर मास्क लगाये मिलने वाले 2500 लोगों के खिलाफ करवाई की गयी है।  न नौपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र 468 ,वर्तक नगर में 354 ,माजीवाड़ा मानपाडा में 349 ,उथालसर न 280 ,  कलवा में 245 ,मुंब्रा में 185 ,लोकमान्य नगर में 240 ,  वागले प्रभाग समिति क्षेत्र में 184 एवं दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में 195 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 12 लाख 50 हजार रूपये दंड वसूल किया है। इसके आगे मनपा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों , शासकीय कार्यालय ,निजी कार्यालय व मार्केट आदि में बगैर मास्क लगाये मिलने वालों से 500 रूपये तक दंड वसूल  किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल को चिकित्सा उपकरण किए दान

Aman Samachar

दुनिया को प्रकृति संरक्षण की प्राचीन भारतीय परंपराओं को अपनाना चाहिए – कलराज मिश्र

Aman Samachar

भिवंडी तालुका के 34 गांवों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्यवाही करें – कपिल पाटिल

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

एका मोबिलिटी ने कचरा इकट्ठा करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए पुणे मनपा के साथ कीसाझेदारी 

Aman Samachar

कल्याण में फर्जी किसान बनकर जमीन खरीदने का मामला, उप जिलाधिकारी ने दिया स्थगन आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!