Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला परिषद व पंचायत सदस्यों के मानधन बढ़ाने समेत विविध मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

ठाणे [ युनिस खान ]  राज्य भर में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार से शिकायत की है। जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल , उपाध्यक्ष सुभाष पवार के नेतृत्व में ठाणे जिला परिषद और पंचायत समिति के कुछ सदस्यों ने आज जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से मिलकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया है । प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार को ज्ञापन भेजने का भी अनुरोध किया।
              जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  कैलाश गोरे पाटिल ने इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य संघ का गठन किया है।  इस एसोसिएशन द्वारा आज राज्य भर के जिलाधिकारी कार्यालयों में ज्ञापन दिए गए।  ठाणे के जिलाधिकारी नार्वेकर को भी एक ज्ञापन दिया है।  जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल और उपाध्यक्ष सुभाष गोटीराम पवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
इस दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति में राजनीतिक आरक्षण कम से कम 10 साल तक बनाए रखने , स्थानीय निकाय क्षेत्र के विधायक स्थानीय निकाय क्षेत्र के मतदाता होने चाहिए, जिला परिषद और पंचायत समिति में स्वीकृत सदस्य नियुक्त किए जाने चाहिए, 73 वें और 74 वें संशोधन को लागू किया जाना चाहिए ,  सीआर रिपोर्ट स्थानांतरण और कर्मचारी नियंत्रण के लिए पहले की तरह रखना चाहिए , पंचायत समिति के सदस्यों को विधान परिषद चुनाव में मतदान का अधिकार होना चाहिए, जिला परिषद के सदस्यों को 20 हजार रुपये और पंचायत समिति के सदस्यों को 10 हजार रुपये मानधन दिए जाने समेत विभिन्न मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी नार्वेकर नार्वेकर को दिया गया।

संबंधित पोस्ट

 ‘ड्राई वेस्ट बैंक’ उपक्रम के माध्यम से मनपा छात्रों को सिखा रही है स्वच्छता 

Aman Samachar

विद्युत मशीनरी उद्योग ने मार्च 2021 तक `94.8 हजार करोड़ ऋण लिया और 199.49  हजार ऋण सक्रिय

Aman Samachar

पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक जीतने वाली सुष्मिता देशमुख का राकांपा ने किया स्वागत 

Aman Samachar

क्रेडाई एमसीएचआई ठाणे ने 20 टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ मनाया 11वां खेल दिवस 

Aman Samachar

आम आदमी का काम पूरे जोश के साथ करने पर सफलता निर्भर करती है – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

उल्हासनगर भाजपा के 21 नगर सेवकों समेत 114 लोग राकांपा में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!