Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे मंडल को कोविड 19 वैक्सीन की 1 लाख 3 हजार डोज की पहली खेप आज मिली , 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू

ठाणे [ युनिस खान ]  कोविड 19 वैक्सीन की पहली क़िस्त ठाणे जिले को आज मिल गयी है 16 जनवरी से टीकाकरण मुहीम की शुरुआत की जायेगी।  इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दी है। आज तडके साढ़े चार बजे विशेष वाहन से का जखीरा उपसंचालक कार्यालय मुंबई , ठाणे को प्राप्त हुआ है।
                     पुणे की सिरम इंस्टिटयूट की ओर से ठाणे मंडल के लिए करीब 1 लाख 3 हजार डोज कोविड 19 वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है। इसमें ठाणे जिले के लिए 74 हजार डोज उपलब्ध हुआ है। यहाँ से जिले के 29 निर्देशित टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीन पहुंचाई जायेगी। आरोग्य उपसंचालक डा. गौरी राठोड , जिला शल्य चिकित्सक डा. कैलाश पवार ,जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीश रेघे वैक्सीन का नियोजन करने वाले है। जिलाधिकारी नार्वेकर कोरोना टीकाकरण के बारे में बताया कि जिले में 850 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं प्रत्येक केंद्र पर 100 टीका लगाया जायेगा। एक दिन में कुल 8500 लोगों को टीका लगाया जायेगा। कोरोना टीकाकारण का युद्ध स्तर नियोजन की तैयारी है। योग्य तापमान में वैक्सीन रखकर लाभार्थियों तक पहुँचाया जायेगा।वैक्सीन के लिए 199 कोल्ड बाक्स की व्यवस्था है वहीँ 26530 आईस पैक उपलब्ध है। जिले में 4814 वैक्सीन कैरियर , 846  वैक्सीनेटर , 340 पर्यवेक्षक की मदद ली जा रही है। जिले में टीकाकरण के लिए 66 हजार 447 लोगों का पंजीकरण किया गया है। 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण की शुरुआत की जायेगी। ठाणे मनपा को जिला प्रशासन की ओर आज कोविड 19 वैक्सीन की 19000 हजार डोज प्राप्त हुआ है।16 जनवरी की सुबह से रोजा गार्डनिया , कोरस ,कलवा व कौसा आरोग्य केंद्र में टीकाकरण की शुरुआत की जायेगी। 16 जनवरी को पहले दिन 400 टीके लगाये जायेंगे।  इस आशय की जानकारी मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिली एक नई पहचान

Aman Samachar

सड़कों की दुर्दशा को लेकर मनसे ने किया चक्काजाम आंदोलन

Aman Samachar

चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 19 लाख का माल

Aman Samachar

जिले में कोरोना संक्रमण की कमी के बाद लाक डाउन में मिली ढील , दो बजे तक खुली दुकानें

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण के लिए सीएससी के साथ मिलाया हाथ

Aman Samachar

भिवंडी में 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!