Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई ,  बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एफ-उत्तर विभाग कार्यालय  में  सहकार नगर मनपा हिंदी स्कूल के प्रभारी  मुख्याध्यापक जयनाथ बहादुर यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। उपस्थित गणमान्यजनों ने दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात स्वागत गीत महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापिका लीलावती सिंह एवं प्रभारी मुख्याध्यापक   सुधीर डी.कोचे ने प्रस्तुत किया।  प्रस्ताविकी मुख्याध्यापक विजय बहादुर यादव ने प्रस्तुत करते हुए जयनाथ यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रशासकीय अधिकारी मुख्तार शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में  विभाग निरीक्षक जगदीश एन . गायकवाड , कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली,एस.एम.सी सदस्य प्रतिनिधि मुख्याध्यापक  मार्कंडेय गिरी ने श्री यादव के स्वर्णिम तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता को याद किया।
इस अवसर पर शाल, श्रीफल, मानपत्र पुष्पगुच्छ देकर शिक्षा क्षेत्र के अनेक विद्वानों ने उनका  भव्य सत्कार किया । सूत्र संचालन मुख्याध्यापक  विनोद कुमार मिश्र एवं महापौर पुरस्कृत शिक्षक  हवलदार सिंह ने तथा आभार  अरविंद कुमार पाण्डेय ने माना।सत्कार मूर्ति ने अपने शैक्षणिक जीवन की सफलता में कर्मठता,परिश्रम,त्याग,सेवा,समर्पण एवं विद्यार्थियों के प्रति अपार स्नेह ,लगाव ,रूचि,जिज्ञासा तथा गुणवत्ता विकास को मुख्य आधार बताया।
 जयनाथ  यादव की सेवानिवृत्ति के पश्चात समाजसेवी डा.बाबुलाल सिंह, शिक्षाविद् रामहित यादव,शिक्षक नेता ओमप्रकाश यादव,मनीराम यादव,  पूर्व शिक्षा निरीक्षक राजदेव यादव ,पूर्व प्रधानाचार्य माता प्रसाद यादव,साहित्यकार शिवपूजन पांडे,राम अवतार यादव,हरेंद्र सहदेव यादव एवं थिंक टैंक जयनाथ यादव के प्रिय शिष्य यादव महासभा मुंबई के महासचिव चंद्रवीर बंशीधर यादव‌   ने सेवानिवृत्ति के पश्चात के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की है।

संबंधित पोस्ट

10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से 30 मार्च 2022 के दौरान कराने की घोषणा

Aman Samachar

मुंबई के वाक्हार्ट अस्पताल में डाक्टर डे मनाते डाक्टर ,नर्सेस व स्टाफ

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने तत्कालीन शिक्षकों का किया सम्मान

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बैंकिंग से संबंधित सभी सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले डिजिटल इकोसिस्टम ‘बॉब वर्ल्ड’ लॉन्च 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सुधारों में दूसरा स्थान प्राप्त

Aman Samachar

उल्हासनगर में अवैध मोबाइल नेटवर्क बूस्टर पर कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!