Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

काजल यादव के बाद विक्रम राजपूत यामिनी सिंह के साथ करेंगे भोजपुरी फ़िल्म

मुम्बई , अभिनेता विक्रम राजपुत अभिनेत्री काजल यादव के साथ फ़िल्म करने बाद अब बहुत जल्द यामिनी सिंह के साथ काम करने वालें हैं। बीतें दिनों पहलें विक्रम राजपूत अपनी आगामी भोजपुरी फ़िल्म के लिए अनुबंधित किये गए। जिसकी तैयारी जोर शोर के साथ लगातार जारी हैं। इसी क्रम में विक्रम राजपूत की हीरोइन के रूप में यामिनी सिंह को फाइनल किया गया। यामिनी सिंह भोजपूरी जगत की एक चर्चित व लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। यामिनी सिंह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और उन्होंने भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया हैं। अभिनेता विक्रम राजपूत ने बताया कि वे वर्तमान में लगातार फ़िल्में कर रहें हैं और कई फिल्में आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेत्री काजल यादव के साथ फ़िल्म सइयाँ हमार थानेदार करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा और अब यामिनी सिंह के साथ अभिनय करने का अवसर मिला हैं। ऐसे में उम्मीद हैं कि भविष्य में वे कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहेंगे।
विक्रम राजपूत ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर कहा यह एक बेहतरीन पारिवारिक और मनोरंजक फ़िल्म होगी।जिसमें भोजपुरी के अनुभवी व चर्चित कलाकारों को दर्शक पर्दे पर देखेंगे। आने वाले समय में विक्रम राजपूत का कहना हैं वे अपने किरदार और फ़िल्म की टीम को देख कर ही फिल्में करेंगे। फ़िल्म का निर्माण संचु फिल्म्स अथवा निवेदिता फिल्म्स के बैनर तले की जाएगी। जिसके निर्माता सुजीत सुमन,निर्देशक सूरज राजपूत व संगीतकार अमन श्लोक,पीआरओ कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

पहली बारिश में ही दिवा शहर की सड़कें पानी में डूबी, नालों की सफाई में गड़बड़ी

Aman Samachar

मीरा भयंदर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Aman Samachar

अनलिमिटेड नेटपैक के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में मनपा जमा करेगी एक हजार रूपये 

Aman Samachar

मैडम तुसाद इंडिया में लगेगी वरुण धवन की मोम की मूर्ति  

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

कांग्रेस ने सांकेतिक भूखहड़ताल कर बजट लीक करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!