Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अभिनेता एम आर पी झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड से सम्मानित

राँची , अखिल भारतीय सांस्कृतिक महासंघ झारखंड प्रदेश ने बीतें रविवार को खूंटी जिले के नगर भवन में अपने रजत जयंती समारोह में राज्य स्तरीय क‌ई कलाकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें हजारीबाग निवासी अभिनेता मुकेश राम प्रजापति को  “बेस्ट केरेक्टर एक्टर – झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड सम्मान 2021” से सम्मानित किया गया। एम‌आरपी के नाम से जाने-जाने वाले मुकेश राम प्रजापति ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की, जिन्होंने सिर्फ जिले और राज्य में ही नाम नहीं कमाया, बल्कि बॉलीवुड के क‌ई फिल्मों में भी काम किया है और अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाया। इन्होंने अपने जिले के साथ – साथ राज्य का नाम रोशन किया। वर्तमान में पुणर्जागरण फिल्म में स्वामी विवेकानंद का किरदार निभाया है। फ़िल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद फ़िल्म रिलीज होने वाली है। एम०आर०पी ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया एवं अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये अवार्ड उनके गुरु श्री तापस चक्रवर्ती, अजय मलकानी, राकेश गौतम, प्रवीण जायसवाल, माता पिता, सीनियर इत्यादि लोगों की उन पर की गई मेहनत का हीं नतीजा है। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में सुमित सिन्हा द्वारा निर्देशित हॉरर सीरीज कर रहे हैं। एम०आर०पी ने कहा ये अवार्ड उनके दर्शकों के प्रेम का एक प्रतिफल है।

संबंधित पोस्ट

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

कोरोना प्रतिबंधक नियमों का उलंघन करने वाले कालसेंटर से वसूले 1 ,36 , 600 रूपये दंड

Aman Samachar

 कोरोना काल में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण मुहीम शुरू 

Aman Samachar

आकाश बायजूस ने लांच की अपनी सबसे बड़ी बहुप्रतीक्षित परीक्षा ANTHE 2023

Aman Samachar

73 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा जिला परिषद का नया मुख्यालय – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवास पर एक साथ 4000 युवतियां व महिलाएं घूमर नृत्य कर बनायेंगी रिकार्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!