Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

चाइल्ड आर्टिस्ट -मिनी मॉडल लाडो बानी पटेल ने अपनी माँ रागिनी पटेल के साथ मनाया जन्मदिन

पटना ,  बिहार की प्रसिद्ध चाइल्ड आर्टिस्ट-मिनी मॉडल लाडो बानी पटेल ने राजधानी पटना के झरोखा गार्डन होटल में धूमधाम से अपना पांचवां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर लाडो बिटिया को आशीर्वाद देने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य और बड़ी पटन देवी के मुख्य महंत विजय शंकर गिरी ने कहा कि ” लाडो इतनी कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया है,वो काबिले तारीफ है और हम आशा करते हैं कि लाडो एक दिन बिहार की नाज बनेगी। वहीं सोनपुर से आए संत शिरोमणि विष्णुदास उदासीन(मौनी बाबा)ने आशीर्वाद देकर लाडो को दीर्घायु होने की कामना की और साथ ही उन्होंने हर साल 7 अगस्त को होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम(2021)में आमंत्रित भी किया। जन्मदिवस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित उदय शंकर पाण्डेय एवं कुमार सुन्दरम के संयुक्त मंगलाचरण एवं गणेश स्तुति की प्रस्तुति के साथ हुई।उसके बाद जादूगर ओ.पी.सरकार एवं जादूगर ए. के.सरकार ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
               पंडित उदय शंकर पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रों के साथ लाडो बानी पटेल द्वारा पाँच दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। वहीं छठा दीपक महन्त विजय शंकर गिरि एवं मौनी बाबा ने प्रज्ज्वलित कर लाडो के छठे साल हेतु मंगल कामना की।उसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रीति भोज का आनन्द लिया। इस अवसर पर गोलू केशरी, राजु, मनीष के साथ ही लगभग 50 फैन्स और प्रसिद्ध गायिका वागीशा झा,गायिका अभिलाषा, अर्पना, निशांत, राजनीतिज्ञ मधु मंजरी (संस्थापक- शिवि फाउंडेशन), मिन्नी अन्नीका, रितिका सोनी, बॉलीवुड कलाकार कार्तिकेय राज(कपिल शर्मा शो के खजूर) ,बाल कलाकार उत्कर्ष,आरव के साथ  ही कई आर्टिस्ट और माडल मौजूद रहे। परिवार जनों में नाना इंद्रजीत पटेल, नानी ललिता देवी, मामा चंदन, दीव्यांशु & नंदन पटेल, मौसी श्रुति & बॉबी पूर्णिमा और माँ रागिनी पटेल ने अपना आशीर्वाद दिया। बताते चलें कि रागिनी पटेल सिंगल मदर हैं और अकेले ही लाडो को माता-पिता का प्यार देती हैं।  इस जन्मदिवस को भी रागिनी पटेल ने अपने माता-पिता और भाई के सहयोग से काफी धूमधाम से मनाया।

संबंधित पोस्ट

ओमरॉन हेल्थकेयर ने कई बेमिसाल सुविधाओं के साथ अपनी टेलीहेल्थ सेवाओं को बनाया बेहतर

Aman Samachar

 राशन वितरण कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण 

Aman Samachar

अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में चार मरीजों की मृत्यु , नगर विकास मंत्री ने दिया उच्च स्तरीय जांच का आदेश 

Aman Samachar

सरकार खालिद गुड्डू को फौरन रिहा करे – असदुद्दीन ओवैसी 

Aman Samachar

पर्यावरण दिवस पर एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का मनपा संकल्प

Aman Samachar

पालघर नगर पालिका , बोईसर ग्राम पंचायत स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!