Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक के तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित, शुद्ध लाभ हुआ 2,223 करोड़ 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नेशनल बैंक ने 31 दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 253.41 प्रतिशत से बढ़कर 2,223 करोड़ रुपए हुआ है। वित्तवर्ष 24 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 12.13% बढ़कर 10,293 करोड़ रुपए हुई।

     वित्तीय वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान परिचालन लाभ 6,331 करोड़ था, जो सालाना आधार पर 10.75 % बढ़ गया। पीएनबी क्रेडिट लागत वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 61 बीपीएस बढ़कर 1.26 प्रतिशत हो गई, जो वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 1.87 प्रतिशत थी। जीएनपीए अनुपात साल -दर साल आधार पर 352 बीपीएस सुधरकर दिसंबर 23 में 6.24% रहा, जो दिसंबर 22 में 9.76% थी। बचत जमा दिसंबर 22 में 4,51,945 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 23 को 4,78,880 करोड़ रुपए हो गई। चालू जमा राशी दिसंबर 22 के 64,589 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 23 को 68,636 करोड़ रुपए रही। बीएसई पर बैंक के शेयर 2.47 प्रतिशत बढ़कर 104.61 पर बंद हुए।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन की 1320 मेगावाट बक्सर थर्मल परियोजना ने निर्माण के अग्रिम चरण में प्रवेश किया 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

जिले में कोरोना संक्रमण की कमी के बाद लाक डाउन में मिली ढील , दो बजे तक खुली दुकानें

Aman Samachar

बंद पावरलूम कारखाना में लगी भीषण आग ,कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

कोंकण विभाग में बूस्टर डोज की अधिक खुराक दी गयी , ठाणे जिले में सर्वाधिक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!