Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा ने की 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी  मनपा कर्मचाऱियों के लिए महापौर प्रतिभा पाटील ने 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान के रूप में दिए जाने की घोषणा की है। इसी के साथ अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा व्यक्त की है। इस मुद्दे पर  आयोजित बैठक में कामगार कर्मचारी संघर्ष कृति समिति के पदाधिकाऱियों ने महापौर श्रीमती प्रतिभा पाटील व आयुक्त डॉ.पंकज आशिया सहित उपस्थित नगरसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
                    दिवाली सानुग्रह अनुदान क्व बारे चर्चा करने के लिए महापौर प्रतिभा पाटील की अध्यक्षता में मनपा के सभागृह में बैठक हुई। उक्त अवसर पर उपमहापौर इम्रान खान,सभागृह नेता विलास पाटील सहित यूनियन के पदाधिकारी घनःश्याम गायकवाड, भानुदास भसाले, महेंद्र गायकवाड, संतोष चव्हाण, महेंद्र कुभारे, श्रीपत तांबे, किरण चन्ने, राजेश जाधव, राजु चव्हाण, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त दीपक सावंत उपस्थित थे।
                   कोरोना महामारी संकट काल के कारण सभी कामकाज ठप पडे हैं, जिसके कारण  वसूली पर होने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर विचार करते हुए इस वर्ष दिवाली सानुग्रह अनुदान पर असर पड़ने की आशंका थी। मनपा कामगार कर्मचाऱियों ने कोरोना महामारी के भयंकर संक्रमण काल में अपने जान की बाजी लगाकर कर्तव्य निभाया है।

 जिसे ध्यान में रखते हुए महापौर ने आयुक्त व नगरसेवक गटनेता से चर्चा करके मनपा कर्मचारी कामगारों को 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। सनुग्रह अनुदान की घोषणा से मनपा कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर फ़ैल गयी है।

संबंधित पोस्ट

पांचवें दिन गौरी गणेश विसर्जन के दौरान 2552 श्रद्धालुओं का किया गया एंटीजन टेस्ट

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते दो नेताओं को देना पड़ा पुलिस सुरक्षा

Aman Samachar

अजित पवार ग्रुप के युवा पदाधिकारी राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

Aman Samachar

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

Aman Samachar

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुंबई की केन्या यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!