Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पार्किंग प्लाजा ठेके में 52 लाख रूपये के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] पोखरण नंबर 2 की पार्किंग प्लाजा में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज करने व प्रस्ताव का उचित क्रियान्वयन न वाले अधिकारीयों के खिलाफ करवाई की मांग भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक संजय वाघुले ने किया है। इस ठेके में मनपा के 52 लाख रूपये की राजस्व का नुक्सान होने का खुलाशा हुआ है।   पोखरण रोड क्रमांक 2 के गाँधी नगर इलाके में आशर रेजीडेंसी ईमारत निर्माण करते हुए बिल्डर ने सुविधा भूखंड पर पार्किंग प्लाजा का निर्माण कर मनपा को हस्तांतरित कर दिया।  इसके बाद मनपा ने अगस्त 2011 में पार्किंग प्लाजा का काम मेसर्स ऑटो फैब कंपनी को छः माह के लिए दिया जिसके बदले प्रति माह मनपा को 14 हजार 500 रूपये दिया जा रहा था। इस कार्य के लिए निविदा जारी करने के बाद एक कंपनी ने सर्वाधिक 72 हजार रूपये की निविदा भरा। इसके बारे में 12 अगस्त 2013 को महासभा में प्रस्ताव पारित किया गया। आठ वर्ष बीतने के बावजूद मनपा उक्त प्रस्ताव  उचित क्रियान्वयन नहीं किये जाने से मनपा के राजस्व का नुकसान हुआ है। गत वर्ष जुलाई माह तक पार्किंग प्लाजा पुराने ठेकेदार के कब्जे में रहा और एक मंजिल आज भी उसके पास है। इस अवधि के पहले 5 वर्ष में 32 लाख 77 हजार रूपये व उसके बाद 3 वर्ष में 20 लाख मिलकर कुल 52 लाख रूपये मनपा के राजस्व का नुकसान ठेकेदार ने किया है। नगर सेवक वाघुले ने कहा है कि उक्त राशि मनपा की ओर वसूल नहीं की जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा व अतिरिक्त मनपा आयुक्त संजय हिरवाड़े का ध्यान आकृष्ट कराया है। भाजपा नगर सेवक वाघुले ने मामले में तत्काल संबंधित ठेकेदार के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला दर्ज कराने व उसे मनपा की काली सूची में डालकर बकाया राशि वसूल करने की मांग किया है। उन्होंने मनपा की महासभा में पारित प्रस्ताव का क्रियान्वयन न कर पुरानी दर दर से ठेका जारी रखने वाले मनपा अधिकारी की जांचकर कार्रवाई करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करें – जिलाधिकारी

Aman Samachar

 रेनो इंडिया ने काइगर मॉडल ईयर 22 को किया पेश

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण व फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने की कारवाई 

Aman Samachar

 ठाणे के पूर्व महापौर व शिवसेना उप नेता अनंत तरे का लंबी बीमारी के बाद आज निधन

Aman Samachar

सहायक मनपा आयुक्त आहेर की शैक्षणिक योग्यता व भ्रष्टाचार की जांच कराने की आयुक्त व गृहमंत्री से मांग 

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!