Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

शूटिंग के दौरान अभिनेता सूरज सम्राट ने निर्देशक ब्रजेश पाठक को किया भावुक

राजगीर (बिहार) , भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट ने शूटिंग के दौरान निर्देशक ब्रजेश पाठक को भावुक किया।इन दिनों फ़िल्म हत्यारा की शूटिंग लगातार राजगीर बिहार के खूबसूरत लोकेशन पर जारी हैं।इसी बीच निर्देशक ब्रजेश पाठक अभिनय सूरज सम्राट के कारण रो पड़ें।कारण यह रहा कि हत्यारा फ़िल्म के एक इमोशनल दृश्य के फिल्मांकन के दौरान ब्रजेश पाठक सूरज सम्राट के अभिनय से इस कदर प्रभावित हुए कि उनके आँखों से आँसू छलक पड़ें।उन्होंने कहा कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं सूरज सम्राट।उनका यह भी कहना हैं कि हत्यारा फ़िल्म में सूरज सम्राट का किरदार न सिर्फ अलग हैं बल्कि एक नया रूप दर्शकों को देखने को मिलेगा।ब्रजेश पाठक ने यहाँ तक कह डाला कि सूरज सम्राट भविष्य के सदाबहार सुपरस्टार होंगे।जिनका अभिनय लोग हमेशा याद करेंगे।इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन यह फ़िल्म एक मल्टी स्टारर फ़िल्म हैं।जिसमें भोजपुरी जगत के कई दिग्गज लोकप्रिय व चर्चित कलाकारों का अभिनय दर्शक देखेंगे।इसकी कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक मनोरंजक और संदेशात्मक हैं।
ब्रजेश पाठक के भावुक होने पर सूरज सम्राट ने कहा कि अभिनेता के अभिनय को देख निर्देशक रोने लगे अर्थात प्रभावित हो कर भावुक हो जायें।यह एक अभिनेता के लिए गर्व करने वाली बात हो जाती हैं।हत्यारा की कहानी इतनी बेहतरीन हैं कि सूरज सम्राट पूरी तरह से किरदार में खो गए।फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में सूरज सम्राट,रंभा,मनोज द्विवेदी,अशोक कालरा,उदय श्रीवास्तव,उदय सिंघानिया,बबली नायक,राजकपूर शाही,संजय वर्मा,राहुल श्रीवास्तव व अन्य नजर आयेंगे।फ़िल्म के निर्माता निर्देशक ब्रजेश पाठक,म्यूजिक डायरेक्टर दामोदर राव,सूर्यकांत व चंदन हैं।फ़िल्म के कला निर्देशक सीपी सेन,फाइट मास्टर प्रदीप खड़का हैं।फ़िल्म के गीतकार हरिश्चन्द्र राजपूत,ब्रजेश पाठक व सूर्यकांत सिंह हैं।

संबंधित पोस्ट

महिला विशेष केन्दों पर 305 महिलाओं ने लिया कोरोना टीकाकरण का लाभ 

Aman Samachar

जिले में कोरोना संक्रमण की कमी के बाद लाक डाउन में मिली ढील , दो बजे तक खुली दुकानें

Aman Samachar

गणेश मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर मनपा आयुक्त ने विसर्जन घाटों व कृतिम तालाबों का किया निरिक्षण 

Aman Samachar

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar

आर्या डिजिटल यूट्यूब चैनल पर मांगलिक विवाह का ट्रैलर हुआ रिलीज

Aman Samachar

दो देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!