Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एस एस सी बोर्ड द्वारा शुक्रवार 2 जून 2023 को दसवीं के ऑनलाइन घोषित परिणाम के अनुसार रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज का एस एस सी का परिणाम 99.10 प्रतिशत रहा। इस वर्ष रईस हाई स्कूल से कुल 221 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड परीक्षा में सम्लित हुए जिनमें 219 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। 48 विद्यार्थी विशेष योग्यता के साथ,106 विद्यार्थी ने प्रथम स्थान,61 विद्यार्थी द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
              बता दें कि इस वर्ष तीन विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक ,22 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे। विद्यालय का होनहार छात्र अंसारी मोहम्मद हसनैन दसवीं बी 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शेख ज़की अनीक और खान एहसान इरफानुल्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान,शेख मोहम्मद ताहा 89 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान,शेख मोहम्मद अब्दुल्ला,खान रय्यान अब्दुल वहाब और अंसारी सुजैद ज़हीर तीनो दसवीं ए के छात्रों ने 87.80 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में सय्यद हुज़ैफ़ा आमिर दसवीं ए ने 87. 20 प्रतिशत के साथ पाँचवाँ स्थान, दसवीं बी के छात्र मोमिन मोहम्मद हसनैन मोहम्मद अमजद ने 87 प्रतिशत अंक के साथ छठा और दसवीं सी के अंसारी आमिर आलम निसार अहमद ने 86.40 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया।।
               छात्रों द्वारा इस शानदार सफलता पर के एम ई सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह,सचिव सुहैल फकीह ,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी,सहायक मुख्याध्यापक मुख्लिस मदु ,सुपरवाइज़र्स असरार पठान,फिरोजुद्दीन शैख़,सिब्तैन कशेलकर, वाई सी एम ओ यू स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी और समस्त स्टॉफ सदस्यों ने सभी कामयाब छात्रों को बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

पालघर में कम समय में कोरोना वैक्सीनेशन 2 लाख के पार – जिलाधिकारी

Aman Samachar

ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण से विकास कार्य में तेजी 

Aman Samachar

शहर के प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले निजी कंपनियों को जगह देने के मुद्दे पर नगर सेवक ने किया विरोध

Aman Samachar

भिवंडी में ट्राफिक जाम से एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहन भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर

Aman Samachar

पुलिस के अत्याधुनिक ‘प्रहरी’ इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

विनोद कजानिया वाल्मिकी विकास संघ के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!