Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लिया चार भोजपुरी फिल्मों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स

दिल्ली , आर्या ग्रुप ऑफ कम्पनीज के द्वारा चार भोजपुरी फिल्मों का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के मालिक दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि उनके कंपनी के द्वारा चार भोजपुरी फिल्मों नागचक्र, कैमूर माफिया, फटे हाल मालामाल और वादा कर लें साजना का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स राइट्स लिया गया हैं। जो ओटीटी आर्या टीवी व आर्या डिजिटल डॉट कॉम पर एक्सक्लूसिव रिलीज की जाएगी। इन फिल्मों का टीज़र जल्दी ही आर्या डिजिटल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। जबकि,पूरी फिल्म ओटीटी पर एक्सक्लूसिव रिलीज होगी। नागचक्र के निर्माता निर्देशक गोपी यादव,गीतकार व म्यूजिक डायरेक्टर कृष्णा बेदर्दी,लेखक मनोज गुप्ता हैं। वहीं प्रमोद प्रेमी यादव,काजल राघवानी,नागेश मिश्रा व अन्य कलाकार नजर आयेंगे। अन्य सभी फिल्में कैमूर फिल्म्स के बैनर तले बनी हैं। जिसमें नवोदित अभिनेता अभिनेत्री नजर आयेंगे।जिसके निर्माता राज सिंह व निर्देशक संजीव यादव हैं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी कोनगाँव में एक ही रात में 9 दुकानों में चोरी

Aman Samachar

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने से इनकार करने पर भाजपा ने मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के खिलाफ की तीखी टिपण्णी

Aman Samachar

 कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता में जिले की सभी ग्राम पंचायतें शामिल हों  – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

मासज की आड़ में स्पा चालक को गिरफ्तार कर पुलिस 5 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

Aman Samachar

नए कोरोना की आशंका के चलते जिले के सभी विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे – जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!