Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डेढ़ लाख रूपये लेकर कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती करने वाले डाक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल में डेढ़ लाख रूपये लेकर कोरोना मरीज को भर्ती करने वाले डाक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। महापौर नरेश म्हस्के ने मामले की जांच कर आदेश दिया इसके बाद मनपा डा विपिन शर्मा ने निर्देश पर संबंधित अधिकारी की शिकायत पर कापुर बावडी पुलिस ने मामला दर्ज अगली प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

                    गौरतलब है कि मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल में वसई के एक कोरोना मरीज को भर्ती कर आयसीयु बेड के लिए डेढ़ लाख रूपये लेने का वीडियो सामने आया था।  मनसे के ठाणे पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने बुधवार की रात अस्पताल में बेड के लिए फोन किया तो उन्हें बताया गया कि बेड खाली है। उसके बाद रात करीब 3 बजे डेढ़ लाख रूपये लेकर वसई के एक मरीज को भर्ती किया गया। यह मामला सामने आने के बाद महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा प्रशासन को पत्र देकर जांच कराके संबंधित डाक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। मनपा आयुक्त डा शर्मा के निर्देश पर मनपा आरोग्य अधिकारी अनिरुद्ध मालगावकर ने कापुर बावडी पुलिस में शिकायत किया। पुलिस ने ओमसाई आरोग्य केयर प्रा लि के कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत डा. परवेज , श्रीमती नाजनीन ,आबिद खान ,ताज खान  अब्दुल गफ्फार खान आदि पांच लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 420 , 286 ,व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

संबंधित पोस्ट

पानी की चोरी रोकने के लिए नेरुल विभाग में मनपा ने की कनेक्शन खंडित करने की कार्रवाई

Aman Samachar

कैंसर उपचार के लिए किया इकट्ठा पैसा लेकर ड्राइवर फरार

Aman Samachar

आरोग्य के लिए खानपान , व्यायाम और वर्ष में एक बार आरोग्य परिक्षण जरुरी –  डा सुशील इन्दोरिया

Aman Samachar

शिक्षा क्षेत्र में क्रन्तिकारी कार्य करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद को आईआईटी समेत उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना का श्रेय

Aman Samachar

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के दिग्गज WinZO ने एनसीआर बेस्ड गेमिंग स्टूडियो UPSKILLZ GAMES से मिलाया हाथ 

Aman Samachar

आर बी चतुर्वेदी CRMS जोनल मीडिया एडवाइजर नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!