Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना संक्रमित लोगों के लिए कैपिटल होटल को मनपा घोषित किया आयसोलेशन सेंटर 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के कोरोना संक्रमित कम लक्षण वाले मरीजों के आयसोलेशन के लिए मनपा ने कैपिटल होटल को आयसोलेशन सेंटर घोषित कर दिया है।  जिन कोरोना संक्रमित लोगों को कोई समस्या नहीं है उन्हें आयसोलेशन के लिए मनपा ने 2000 रूपये प्रतिदिन के खर्च पर सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।

          कोरोना संक्रमित होने के बावजूद जिन लोगों को कोई परेशानी न हो और वे कोविड सेंटर , निजी अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते है। ऐसे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए कैपिटल होटल को आयसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इस होटल के प्रबंधन ने 25 कमरों में आवश्यक सुविधा के साथ अनुभवी डाक्टर व आरोग्य कर्मचारी उपलब्ध कराया है।  मात्र 2000 रूपये प्रतिदिन के खर्च सुविध उपलब्ध है जिसमें सुबह का नास्ता , शाम की चाय , दोपहर व रात का खाना शामिल है।  कैपिटल होटल मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल व पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर के मध्य में महामार्ग पर स्थित है इसके आसपास सभी आरोग्य सुविधाएं उपलब्ध है।  उन कोरोना संक्रमित लोगों की सुविधा के लिए कैपिटल होटल को आयसोलेशन सेंटर बनाया गया है जिन्हें कोई तकलीफ नहीं है और वे मनपा के कोविड सेंटर या निजी अस्पताल न भर्ती नही होना चाहते हैं। ऐसे कोरोना संक्रमित लोग अपने खर्च पर होटल की सेवा के साथ जांच व उपचार की सुविधा ले सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में नायट्रोजन सिलेंडर विस्फ़ोट में 2 की मृत्यु, 4 मजदूर गंभीर रूप घायल

Aman Samachar

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता में छात्र व तृतीय पंथियों की भागीदारी

Aman Samachar

रेनो ने रेनोल्यूशन इंडिया 2024 के साथ भारत में अपनी रणनीति को मजबूत किया

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

कोरोना से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को शासन 5 लाख रूपये देगा  – यशोमति ठाकुर

Aman Samachar

सब्जी लेने जा रही महिला से 29 हजार के गहनों की ठगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!