Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

32 वर्षो बाद शुरू ऐतिहासिक बीजे हाई स्कूल का दौरा कर विधायक ने लिया जायजा 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे शहर के ऐतिहासिक बीजे हाई स्कूल 32 साल बंद रहने के बाद एक बार फिर शुरू हुआ है। इस ऐतिहासिक स्कूल में 32 वर्षों के बाद फिर एक बार पूरे उत्साह के साथ घंटियां बजी हैं।  इस स्कूल में विद्यार्थियों की अच्छी संख्या है लेकिन शिक्षकों की कमी है। ऐतिहासिक हाईस्कूल की दुर्दशा का निरीक्षण विधायक संजय केलकर ने किया। उन्होंने शहर के लोगों को आश्वासन दिया कि वे इस ऐतिहासिक हाईस्कूल की किस्मत बदलने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
       बीजे हाई स्कूल 32 वर्ष बाद शुरू होने पर स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा है। विधायक संजय केलकर को इस संदर्भ में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बीजे हाई स्कूल का दौरा कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि स्कूल में विद्यार्थियों की प्रयाप्त संख्या है। लेकिन यहां शिक्षक ही उपलब्ध नहीं है। सबसे अहम बात यह है कि इस स्कूल में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी भी उपलब्ध नहीं है। केलकर को यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विद्यालय का दौरा किया।
       अपने सामाजिक दायित्व के तहत विधायक संजय केलकर ने बीजे हाईस्कूल का दौरा किया। सबसे अचंभित करने वाली बात यह है कि स्वयं विधायक केलकर के दादाजी भी इसी विद्यालय के छात्र थे। जिस कारण इस विद्यालय के प्रति उनका विशेष जुड़ाव रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद के उप शिक्षा अधिकारी ज्ञानदेव निपुरते, पूर्व मुख्याध्यापक लक्ष्मण पाटील, बी जे हायस्कुल के मुख्याध्यापक बळीराम सपकाळे , कन्या शाळा के मुख्याध्यापक ठाकरे , राजेंद्र सूर्यवंशी , राजपूत , पारसी ट्रस्ट के अध्यक्ष परसी कराणी, झरसिस उढणावाला , दारा वाडिया, एड, महेंद्र कोळसकर,  विद्देश मुरुडकर, रवींद्र देशमुख, रश्मी कानडे व पूर्व विद्यार्थी व पारसी ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ठाणे शहर में अब तक 75,000 लोगों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण

Aman Samachar

 कालेज देखो ने अभिनव उपाध्याय को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर किया नियुक्त 

Aman Samachar

किसान मजदूर बचाओं दिवस के रूप में कांग्रेस ने मनाई गाँधी व शास्त्री जयंती

Aman Samachar

अपने विस्तार की योजना के तहत ब्लू डार्ट ने भारत भर में लॉन्च किए 25 रिटेल स्टोर्स

Aman Samachar

गीता जयंती का वर्चुअल उत्सव , 12 दिसम्बर को शाम 6 बजे http://hfn.link/gitajayanti  पर उपलब्ध 

Aman Samachar

शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ मनपा का कार्रवाई का अभियान जारी रखने की चेतवानी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!