Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा नेताओं ने शहर में अस्पताल शुरू करने का जिलाधिकारी को दिया प्रस्ताव 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में आक्सीजन, बेड व रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी व टोसिझुमैब इंजेक्शन के अनावश्यक उपयोग के मुद्दे पर जिला प्रशासन गंभीरता पूर्वक ध्यान दे।  इस आशय की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के साथ बैठक किया।  जिसमें मनपा के सहयोग व भारत विकास परिषद् की ओर से आक्सीजन बेड व अस्पताल  चलाने की भाजपा ने तैयारी दिखाया है। इस दौरान नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है ।

           ठाणे में कोरोना की दूसरी लाट से ठाणे में उत्पन्न स्थिति पर भाजपा ने जिलाधिकारी से चर्चा करने के लिए बैठक बुलाने की मांग की थी। जिसके बाद हुई बैठक में भाजपा के राज्य सभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्दे , भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ,मनपा में पार्टी के गटनेता मनोहर डुंबरे , जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख , जिला शल्य चिकित्सक डा कैलाश पवार , अन्न व औषधि प्रशासन के अधिकारी भाजपा डाक्टर सेल के प्रमुख महेश जोशी उपस्थित थे।  बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने सहयोग करने  आश्वासन दिया। बैठक में कोरोना की बढती संख्या के चलते आक्सीजन , बेड , इंजेक्शन की कमी के मुद्दे पर चर्चा हुई।  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी व टोसिझुमैब इंजेक्शन का अधिक उपयोग की समस्या को सुलझाने व डाक्टरों को आवश्यक निर्देश दने की मांग की गयी। कोविड घोषित निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हो रही है वहीँ गैर कोविड अस्पताल के मरीजों को भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता है। ऐसी अस्पतालों  इंजेक्शन मुहैया कराने की मांग की   गयी। अनेक कोरोना मरीजों को 20 फीसदी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वहीँ कुछ मरीजों को अधिक आक्सीजन की जरुरत है। भाजपा नेताओं ने भारत विकास परिषद की और से मनपा क्षेत्र में अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस पर पालकमंत्री शिंदे व जिलाधिकारी नार्वेकर  सकारात्मक रुख दिखाया है।  सब मिलकर कोरोना के संकट से निपटने पर सहमती दी है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

पेटीएम ने अपनी रेंट पेमेंट सर्विसेज का विस्तार किया ,10 हजार रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने भारत से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए शुरू की समर हॉलीडे सेल

Aman Samachar

 गणेश इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स का लक्ष्य पश्चिम बंगाल का फिर से औद्योगिकीकरण 

Aman Samachar

युवा स्टार प्रतिष्ठान की हांडी में दिखा गोविंदाओं का जोश

Aman Samachar

मेरा परिवर मेरी जिम्मेदारी जैसे मेरा मानसिक आरोग्य मेरी जिम्मेदारी की पहचान जरुरी  – डा. शिल्पा आडारकर 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले पहनने-योग्य डिवाइस, बॉब वर्ल्ड वेव को किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!