Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

होम आयसोलेशन में जरूरतमंद लोगों को अग्रवाल सम्मलेन देगा दो समय का निःशुल्क भोजन 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना महामारी के चलते क्वरंटाइन में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए दो समय का निःशुल्क भोजन पहुँचाने की पहल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ठाणे की ओर शुरू की गयी है। संस्था के  अध्यक्ष  महेश बंशीधर अग्रवाल ने वाट्स एप्प नंबर जारी  करते हुए जरूरतमंद लोगों से संपर्क करने का आवाहन किया है।                               अग्रवाल सम्मेलन की ओर से  कहा गया है कि कोरोना महामारी से अनेक लोग प्रभावित है।  ऐसे में हमारी संस्था होम आयसोलेशन में   रहने वाले उन लोगों को दो समय  निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय है जिनके घर में भोजन बनाने की   आदि की सुविधा नहीं है। ऐसे जरूरतमंद लोगों के घर तक संस्था की ओर से   निःशुल्क भोजन पहुँचाया जायेगा। ठाणे  शहर ,  पूर्व ,  पश्चिम ,घोडबंदर व आसपास के इलाके में दो समय का भोजन रहने वाले लोगों से वाट्स एप्प क्रमांक 9967963601 , 8879272436 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए सीए नितेश बंसल 98202 87899 , संजय मित्तल 93732 12344 , अनिल सज्जन अग्रवाल* *(महामंत्री) 9702255007 , सुभाष अग्रवाल* (अध्यक्ष) , 98210 83665 से संपर्क किया जा सकता है। दिन के भोजन के  एकदिन पूर्व शाम 7 बजे तक व रात के भोजन के लिए दोपहर 1 बजे  तक सूचित करने का आवाहन किया गया है।  जरूरतमंद लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन पहुँचाया जायेगा।  अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो से इस सेवा का लाभ लेने का आवाहन अग्रवाल समाज की ओर से किया गया है।

संबंधित पोस्ट

टाइप 2 डायबिटीज के इलाज को मार्केट में आएगी नई दवा, मैनकाइंड फार्मा ने CDSCO से मांगी मंजूरी

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाएगे वैक्सीन वाहन

Aman Samachar

एनएआर इंडिया व रीक ने रियल इस्टेट क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कन्वेंशन 2023 की मेजबानी की

Aman Samachar

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

Aman Samachar

ध्वज दिवस पर निधि जुटाने के उद्देश्य शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

कोपरी सैटिस -2 प्रोजेक्ट दिसंबर के आखिर तक पूरा होगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!