Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुलिस कर्मियों को एन 95 मास्क व सेनेटायजर भेंट कर मनाया जन्मदिन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण व आवश्यक सेवा कर्मियों के कर्तव्य को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नीतू शर्मा ने अपना जन्मदिन न मनाकर पुलिस थाने में एन 95 मास्क व सेनेटायजर का वितरण किया है। उन्होंने कहा की जन्मदिन मनाने के बदले कोरोना काल में जन की सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों की कोरोना से सुरक्षा करना जरुरी है तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे।

      भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष विजय रमेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता नीतू शर्मा वागले इस्टेट पुलिस थाने जाकर वरिष्ठ दत्तात्रय ढोले से मिलकर उन्हें कोरोना काल में कर्तव्य निभाने के लिए पुलिस विभाग को बधाई दी। वरिष्ठ निरीक्षक की अनुमति से सभी कर्मियों को कोरोना  से सुरक्षा के लिए एन 95 मास्क व सेनेटायजर भेट किया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों व वरिष्ठ निरीक्षक ढोले ने नीतू शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ढोले के आलावा विजय त्रिपाठी , विलास साठे ,श्रीमती मंदा कंटे ,श्रीमती शीतल करंडे ,सौरभ कंटे ,आश्विन अनगत ,सुनील चव्हाण ,रितेश पावसकर ,रवि सरकारिया आदि उपस्थित थे। ठाणे शहर भाजपा उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने नीतू शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए मास्क व सेनेटायजर वितरित करने के कार्य की सराहना किया है।

 

संबंधित पोस्ट

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूला 1 लाख 5 हजार जुर्माना

Aman Samachar

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इन्श्योरेंस द्वारा सुरक्षित रास्तों के लिए उठाए कदम

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

Aman Samachar

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar

कोरोना वैक्सीनः उत्पादन शुरू, आप तक कब पहुंचेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरी खबर

Admin
error: Content is protected !!