Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीएमटी कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने के लिए प्रयास शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा परिवहन सेवा के कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार वेतन व सुविधाएं लागू करने के लिए परिवहन समिति ने मनपा प्रशासन को डिमांड लेटर भेज दिया है।  इस आशय की जानकारी देते हुए परिवहन सदस्य शमीम खान ने बताया कि टीएमटी अधिकारीयों व कर्मचारियों के वेतन आयोग लागू कराने के लिए प्रयास शुरू है।

मनपा परिवहन समिति सदस्य खान ने बताया कि गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के आदेश पर हमने परिवहन सेवा को 19 अप्रैल 2021 को पत्र दिया था जिसमें परिवहन सेवा के अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार वेतन लागू करने की मांग किया था। उक्त मांग को मंजूरी देते हुए परिवहन समिति से मनपा प्रशासन को अपनी सिफारिश के साथ डिमांड लेटर भेजा है। महंगाई व आर्थिक संकट के दौर में सातवाँ वेतन आयोग लागू होने से टीएमटी के बस चालक , वाहक , कर्मचारियों व अधिकारीयों की लाभ मिलेगा। शमीम खान ने कहा है कि मनपा परिवहन समिति , प्रशासन के साथ ही गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड , राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद अली अशरफ , शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे ,मनपा में गटनेता नजीब मुल्ला , विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ,संघर्ष महिला संघ की अध्यक्ष रुता आव्हाड समेत पार्टी के नगर सेवा व नगर सेविकाओं के समर्थन से परिवहन सेवा को सक्षम बनाने व कर्मचारियों के बकाये व सातवाँ वेतन आयोग दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की परिवहन समिति के गठन के बाद से परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर यात्रियों को दर्जेदार बस सेवा मुहैया करने का कार्य शुरू किया गया। ऐसे समय में कोरोना संकट आने से प्रयासों में रूकावट आई और पूरा ध्यान कोरोना संक्रमण को रोकने में लगाया गया।

संबंधित पोस्ट

SAI इंटरनेशनल स्कूल फिर से भारत में नंबर 1 स्कूल के रूप में चुना गया 

Aman Samachar

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

Aman Samachar

मध्य रेलवे मजदूर संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांग जनों को कम्बल व मास्क वितरित

Aman Samachar

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मुंबई में शुरू किया मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

एशिया के सबसे बड़े शो बीटीएस 2024 के 27वें संस्‍करण की घोषणा  

Aman Samachar
error: Content is protected !!