Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रभाग स्तर पर कोरोना टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने ने विधायक ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था चरमरा गयी है केन्द्रों के बाहर बढ़ती भीड़ से टीकाकरण की गति धीमी हो गयी है। इस आशय का बयान देते हुए विधायक संजय केलकर ने प्रभाग स्तर पर टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढाकर उचित नियोजन करने की मांग मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से की है।

भाजपा विधायक केलकर ने कहा है कि कोरोना के टीका के लिए लोग परेशान हैं। टीकाकरण की गति धीमी है आगामी समय में वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ने वाली है। ऐसे में नियोजन्बद्ध व सुचारू रूप से टीकाकरण के लिए प्रभाग स्तर पर केन्द्रों की संख्या बढ़ाने की जरुरत है। शहर 45 वर्ष आयु से ऊपर के नागरिकों के साथ 18 से 44 आयुवर्ग के नगरिकों के टीकाकरण का कार्य शुरू है। लेकिन नियोजन न होने के कारण वैक्सीन का भण्डारण समाप्त होकर टीकाकरण की गति धीमी हो गयी है। केंद्र के बाहर घंटों कतार लगाने के बावजूद टीका नहीं मिलने से नागरिक परेशान हैं। पहला डोज लेने वाले नागरिकों को दुसरे डोज के लिए इन्तजार करना पड रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रयाप्त वैक्सीन के आभाव व वीआयपी संस्कृति के चलते टीकाकरण में भारी गड़बड़ी हो रही है। जिसका सबसे अधिक प्रभाव वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं पर  पड़ रहा है। विधायक केलकर ने कहा है कि शहर की जनसँख्या के अनुसार टीकाकरण केन्द्रों की संख्या कम है।  नियोजन के आभाव में नागरिक परेशान हो रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

राज्य के दस जिलों में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Aman Samachar

ठाणे को अतिरिक्त जलापूर्ति, स्वागत योग्य कदम – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

शहर में एंटीजन जांच केन्द्रों पर कर्मचारियों व मजदूरों की लगने लगी लम्बी कतारें 

Aman Samachar

जिले के विकसित एवं अविकसित क्षेत्रों में केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से अंतर कम किया जाय – कपिल पाटिल

Aman Samachar

भिवंडी में वोडाफोन का नेटवर्क गुल , नागरिक परेशान 

Aman Samachar

प्रदीर्घ सेवा के बाद निवृत्त मनपा अधिकारी को किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!