Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा की प्लाज्मा हेल्पलाईन से 32 कोरोना मरीजों को मिला जीवनदान – निरंजन डावखरे 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में आवश्यक प्लाज्मा उपलब्ध करने व डोनेशन के लिए शुरू भाजपा की हेल्पलाईन से 32 मरीजों को लाभ मिला है। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने कहा है कि आगे भी कोरोना मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रयास शुरू है।

                   कोरोना मरीजों के उपचार में आवश्यक साबित हो रहे प्लाज्मा के लिए मरीजों के परिजनों को काफी भागदौड़ करना पद रहता था।  मरीजों की समस्या को देखते हुए लोगों की जान बचाने के लिए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष एड डावखरे व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मयुरेश जोशी की संकल्पना से प्लाज्मा हेल्प लाईन शुरू की गयी। जिसका उद्घाटन राज्य विधानसभा में विरोधी पक्षनेता देवेन्द्र फाडनवीस के हाथो किया गया था। शहर के कोरोना मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने व डोनेशन कराने के इ शुरू की गयी हेल्प लाईन के माध्यम से आयसीयु में भर्ती 32 कोरोना मरीजों को जीवनदान मिला है। एड डावखरे ने बताया कि कोरोना मरीजों के रिस्तेदारों ने  www.bjpthane4plasma.co.in  हेल्प लाईन पर संपर्क कर प्लाज्मा की मांग किया। जिन्हें प्लाज्मा उपलब्ध कराया गया है। जोशी ने बताया की प्लाज्मा डोनेशन के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण मुक्त लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें प्लाज्मा डोनेशन के लिए तैयार किया जाता है। इस कार्य में महात्मा गाँधी ब्लड बैंक व वामनराव ओक रक्तपेढ़ी का सहयोग मिल रहा है। एड डावखरे ने कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य होने   वाले लोगों से प्लाज्मा दान कर कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आने  आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल योजना जल्द पूरा की जाए – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

धारावाहिक के लिए बनी अस्थाई स्टूडियो की छत पर लगी आग , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

यातायात नियमों का उलंघन करने वालों से यातायात पुलिस ने तीन दिन में वसूले 11 लाख रूपये दंड

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar

रिकोह एशिया पैसिफिक ने मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारत में रणनीतिक साझीदार नियुक्‍त करने की घोषणा की

Aman Samachar

1 जनवरी से ऐरोली व नेरुल अस्पताल में आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!