Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

31 मई तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को सरकारी लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

ठाणे [ युनिस खान ]  राज्य सरकार की ओर से घरेलू कामगारों को दी जाने वाली सहायता 31 मई तक पंजीकरण करने वालों को देने की  भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है। उन्होंने अपने पत्र में खा है कि गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे घरेलू कामगारों की अज्ञानता का सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पंजीकरण की अवधि बढाने की मांग किया है।

                उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से घरेलू कामगार अधिनियम के तहत पंजीकृत 18 से 59 आयुवर्ग के व्यक्तियों को राज्य सरकार की ओर विविध लाभ दिए जाते हैं।  जिसमें दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता , बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद , उपचार की सुविधा ,प्रसूति के लिए मदद ,आदि के साथ मंडल द्वारा निर्धारित लाभ दिया जाता है। कोरोना लाक डाउन के चलते घरेलू कामगारों के काम करने वाले घरों में जाने से रोक लगाने से उनकी हालत खराब हो गयी। राज्य सरकार ने कोरोना लाक डाउन के चलते घरेलू कामगारों के पंजीकरण के लिए 31 मार्च 2021 तक अवधि बढाई थी। कोरोना संक्रमण के भय , लाक डाउन , बेरोजगारी की समस्या के चलते बड़ी संख्या में घरेलू कामगारों ने अपना पंजीकरण नहीं करा पाया है।  इस लिए उनकी समस्या को देखते हुए 31 मई तक पंजीकरण की अवधि तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग की है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar

ओबीसी समाज के साथ महाविकास आघाडी सरकार ने विश्वासघात किया – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

एमएमआरडीए के आवास घोटाले की सीआईडी जांच के आदेश 

Aman Samachar

कोरोना मरीजों के लिए उपचार की आवश्यक सुविधा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे मनपा – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

विधायक जीतलाल पटेल ने जन समस्या की सुनवाई कर निराकरण का दिया भरोसा

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने एलांते मॉल में विशेष रूप से Estée Lauder ब्रांडों के लिए लॉन्च किया नया एसएस ब्यूटी स्टोर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!