Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाभिक कामगारों व समाचार पत्र विक्रेताओं को समतोल फ़ौंडेशन की ओर राशन वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में लाक डाउन से आर्थिक संकट झेल रहे नाभिक व समाचार पत्र विक्रेताओं को राज्य सरकार से मदद नहीं मिलने से परेशान हैं। विधायक संजय केलकर ने नाभिक व समाचार पत्र विक्रेताओं को राशन मुहैया कराया है।

           समतोल फ़ौंडेशन के माध्यम से विधायक केलकर कोरोना काल में सभी घटकों के जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। उन्होंने नाभिक कामगार व समाचार पत्र विक्रेताओं की समस्या को देखते हुए उन्हें राशन वितरित किया है। इस अवसर पर समतोल फ़ौंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय जाधव , भाजपा व्यापारी आघाडी ठाणे शहर अध्यक्ष मितेश शाह आदि उपस्थित थे। विधायक केलकर ने कहा कि कोरोना लाक डाउन के चलते सैलून की दुकानें बंद है जिससे सैलून में कम करने वाले कामगारों के सामने रोटी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। लाक डाउन में पहले की अपेक्षा समाचार पत्रों की विक्री नहीं होने से उनका भी धंधा चौपट हो गया है। उनकी समस्या को देखते हुए 200 नाभिक कामगारों व 50 समाचार पत्र विक्रेताओं को राशन वितरित किया है। इस दौरान नाभिक कामगारों व समाचार पत्र विक्रेताओं ने विधायक केलकर का आभार व्यक्त किया है।  विधायक केलकर ने कहा है की इसके आगे भी जरूरतमंद लोगों की मदद का कार्य शुरू रहेगा।

संबंधित पोस्ट

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी एनवायरमेंट सस्टेनिबिलिटी ड्राइव को गति देना जारी रखा

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

आईएमएफए ने मनाया 60वां स्थापना दिवस पर बोर्ड ने शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयरों की मंजूरी दी

Aman Samachar

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

Aman Samachar

जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘धर्मवीर आनंद दीघे स्वयं रोजगार योजना’ शुरू करने की मांग

Aman Samachar

अर्नव गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!