Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमी की हत्या कर पतरे की पेटी में लाश फेंकने वाली प्रेमिका व उसका भाई गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] डेढ़ वर्ष से प्रेम सबंध के बाद विवाह करने से इंकार करने वाले प्रेमी की उसकी प्रेमिका ने अपने भाई से मिलकर हत्या करा दिया।  एक पेटी में भरकर लाश को डायघर इलाके में फेक दिया था।  पुलिस पेटी खरीदने वाले दूकान से महिला के आधार व मोबाईल नंबर के सहारे हत्या की घटना का पर्दाफास करते हुए प्रेमिका व उसके भाई की गिरफ्तार कर लिया है।

              मिली जानकारी के अनुसार 13 मई को डायघर पुलिस को एक पतरे की पेटी से दुर्गन्ध आने की सूचना मिली।  पुलिस ने पेटी में मिली लाश के बाद हत्या का मामले दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच में पता चला कि उक्त पेटी धारावी डाबर कम्पाउंड से 30 अप्रैल को एक महिला ने खरीदी थी। उक्त महिला के मोबाईल नंबर से सहारे जांच में पता चला की महिला ने बोरीबली में नौकरी के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया था। उसके आधार कार्ड और फोटो से नवी मुंबई घनसोली में रहने का पता चलते अनीता को कब्जे में ले लिया। पूंछतांछ में अनीता ने बताया कि मृतक मनीष यादव से उसके डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे। विवाह का लालच देकर उसने डेढ़ वर्ष बाद विवाह करने से इनकार कर दिया।  जिससे नाराज अनीता ने अपने भाई विजय पिसू भल्लारे की मदद से मनीष यादव की हत्या कर लाश पेटी में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने मुंबई सेन्ट्रल के निकट नाथानी टावर के 7 वीं मंजिल के लेबर कैम्प से आरोपी विजय भल्लारे को गिरफ्तार कर लिया है। डायघर पुलिस हत्या के दोनों आरोपी प्रेमिका और उसके भाई को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

ऐरोली व घनसोली विभाग में शुरू अनधिकृत निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा 

Aman Samachar

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar

मनपा के आरक्षित भूखंडों से अविलंब अतिक्रमण हटाने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में सोमवार से शुरू होंगे टीकाकरण केंद्र – महापौर

Aman Samachar

82 विद्यार्थियों को जिला परिषद की ओर से सायकल वितरण किये जाने से विद्यार्थियों में खुशी  

Aman Samachar

 ब्लू डार्ट ने क्यू4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!