Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्लोबल कोविड अस्पताल के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की विधायक ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल के ठेकेदार की आ रही शिकायतों की जांचकर ठेका रद्द करने की मांग भाजपा विधायक संजय केलकर ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से किया है।  मनपा आयुक्त से मिलकर उन्होंने नाला सफाई , ग्लोबल कोविड अस्पताल , कोरोना टीकाकरण आदि मुद्दों पर बात किया है।

मनपा आयुक्त  डा शर्मा से मिलकर विधायक केलकर ने कहा कि ग्लोबल कोविड अस्पताल के ठेकेदार के काम की अनेक शिकायतें आ रही हैं। इस अस्पताल न सैकड़ों बेड हैं मरीजों को सेवा देने वाली नर्सों को दो दो महीने वेतन नहीं दिया जाता है। मरीजों के रिश्तेदारों को मारेजों की जानकारी नहीं दी जाती। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में शिकायतें आ रहीं हैं। उन्होंने कहा की अस्पताल में फ्रंट लाईन वर्कर भले ही ठेका पद्धति से काम कर रहे हैं उन्होंने न्यूनतम वेतन के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। अन्य सेवा सुविधाएं मिलती हैं या नहीं न संदेह है। केवल ठेका देकर अस्पताल चलाने की अपेक्षा योग्य कारभार महत्वपूर्ण है। ठेकेदार के कामकाज की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कामगार उपायुक्त से करने की जानकारी विधायक केलकर ने दी है। उन्होंने नाला सफाई के मुद्दा उठाते हुए सही तरीके से काम न करने वाले ठेकेदारों व अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग  है। विधायक केलकर ने कहा कि ठाणे शहर के निकट के अनेक शहरों में टीकाकरण शुरू है जबकि ठाणे शहर में टीकाकरण की गति धीमी पद गयी है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति देने से इसमें गति आयेगी। इस समय आयुक्त ने 85  निजी अस्पतालों के रोक लगाने के बाद 72 अस्पतालों को अनुमति दी है।

संबंधित पोस्ट

योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

सिडबी और आईपीपीबी ने अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों के विकास के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

महाराष्ट्र राज्य अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह

Aman Samachar

वेतन से वंचित ट्राफिक वार्डन को विधायक केलकर ने वितरित किया राशन

Aman Samachar

 जय परशुराम सेना ने के पी मिश्रा को ठाणे शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया

Aman Samachar

वरिष्ठ आयपीएस अधिकारी जयजीत सिंह ठाणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

Aman Samachar
error: Content is protected !!