Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुष्पा गणेश बोहाड़े जिला परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

ठाणे [ युनिस खान ]  जिला परिषद् के अध्यक्ष पद पर पुष्पा गणेश बोहाड़े को आज निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला नियोजन भवन सभागृह में हुए चुनाव में पीठासीन अधिकारी व उप विभागीय अधिकारी अविनाश शिंदे ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।

               आज नियोजन भवन सभागृह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद् अध्यक्ष का चुनाव हुआ।  पीठासीन अधिकारी शिंदे के समक्ष पुष्पा गणेश बोहाड़े का अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिससे पीठासीन अधिकारी ने पुष्पा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया है। कोरोना प्रतिबंधक नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराया गया है।  नव निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा बोहाड़े अंबरनाथ तहसील के चारगांव गट से जिला परिषद् सदस्य हैं। चुनाव प्रक्रिया के अवसर पर उप मुख्य कार्यकारी व सभा सचिव के रूप में अजिंक्य पवार उपस्थित थे। चुनाव के मौके हथकरघा महामंडल के अध्यक्ष प्रकाश पाटील ,जिप उपाध्यक्ष सुभाष पवार , जिला परिषद की विषय समितियों के सभापति , जिला परिषद सदस्य आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ग्लोबल कोविड अस्पताल का दौराकर महापौर ने भोजनालय का किया निरिक्षण

Aman Samachar

मनसे महिला इकाई का शहर अध्यक्ष व दो उप शहर अध्यक्ष नियुक्त कर विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी

Aman Samachar

दो वर्ष से लाभार्थियों को किराया न देने वाले बिल्डर के निर्माण पर एसआरए ने दिया स्थगन आदेश 

Aman Samachar

सोमवार को महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफ़ान से तेज हवा व बारिश की संभावना

Aman Samachar

अभिनव पहल ‘सूखा कचरा बैंक’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar
error: Content is protected !!