Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सात वर्ष पूरा होने पर केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनकी विफलताओं का निषेध करते हुए कांग्रेस की ओर से मध्यवर्ती कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि इन सात वर्षों में मोदी सरकार की यही उपलब्धि है कि उन्होंने देश को दशकों पीछे कर दिया है। आज जिला परिषद् स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

                 शहर अध्यक्ष एड चव्हाण ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पुरा होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सरकार की विफलताओं को उजागर करने व उसका निषेध कर रहे हैं। उन्होंने कहा  कि केंद्र की मोदी  सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। युवाओं  रोजगार देने का वादा   करने वाली सरकार ने लोगों का रोजगार छीन लिया है।  महगाई चरम पर पेट्रोल ,डीजल के कीमतें आसमान छूम रही हैं। किसान आन्दोलन कर रहे है , लोगों को अस्पताल में इलाज , बेड ,आक्सीजन नहीं ल रही है। देश का युवक , किसान , मजदूर , व्यापारी सब परेशान हैं।  युवाओं को रोजगार नहीं , बीमार को दवा उपचार नहीं , किसानों ,मजदूरों  न्याय नहीं ल रहा है। केंद्र सरकार कुछ मुट्ठी भर उद्योगपतियों की कठपुतली बनकर काम कर रही है।  उसे देश की अर्थ व्यवस्था , बेरोजगारी , महंगाई , किसानों और व्यापारियों की चिंता नहीं है। बहुमत के बल पर केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाकर मनमानी कर रही है। हर मोर्चे पर विफल होने के बावजूद उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। आज हम सब कांग्रेसजन केंद्र सरकार की सात वर्षों की विफलताओ का निषेध कर रहे है।  विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता संजय घाडीगांवकर , महासचिव सचिन शिंदे , प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेश जाधव ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिल्पा सोनोने , युवक अध्यक्ष आशिष गिरी ,संदीप शिंदे , रविन्द्र   कोली , राकेश पुर्नेकर , शीतल आहेर , रेखा मिरजकर ,संजय यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिला मध्यवर्ती बैक के चुनाव में भाजपा व बविआ के सहकार पैनल विजयी , महाविकास आघाडी को झटका

Aman Samachar

सिरफिरे युवक के हमले में दो लोगों की मृत्यु व एक महिला समेत तीन बच्चे घायल 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की 

Aman Samachar

भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए राकांपा महाविकास आघाडी के लिए तैयार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के निर्णय का परशुराम सेना ने किया स्वागत

Aman Samachar
error: Content is protected !!