Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विधायक निधि से एड डावखरे ने सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराया दो वेंटिलेटर 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सिविल अस्पताल में छोटे बच्चों के लिए दो वेंटिलेटर उपलब्ध हो गया है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने जिला शल्यचिकित्सक डा कैलाश पवार को दो वेंटिलेटर सौंपा दिया है। उक्त वेंटिलेटर ठाणे व पालघर जिले छोटे बच्चों के उपचार के लिए उपयोग में आएगा।

            कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर अधिक होने की आशंका व्यक्त की जा रही है जिसे देखते हुए एड डावखरे ने सिविल अस्पताल की तयारियों की जानकारी लिया।  इस दौरान अस्पताल में बच्चों के लिए वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने  जानकारी सामने आई थी। तत्काल दो वेंटिलेटर अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। शासकीय नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर फिलिप्स कंपनी के अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदी किया गया। आज विधायक एड डावखरे के हाथों जिला शल्य चिकित्सक डा पवार को सौंप दिया है। इस अवसर पर जिला नियोजन अधिकारी अमोल खंडारे भी उपस्तित थे। ठाणे सिविल अस्पताल में जिले के ग्रामीण इलाके के साथ पालघर जिले से मरीज उपचार के लिए आते हैं।  कोरोना की पहली दूसरी लहर में सिविल अस्पताल में मरीजों के उपचार की अच्छी सुविधा मिली अब तीसरी आने पर बच्चों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल को तैयार करने की कवायद शुरू है ऐसे में सबसे पहले एड. डावखरे ने दो वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है। एड डावखरे  कहा है कि  इस वेंटिलेटर का उपयोग बच्चों के आलावा सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए किया जा सकता है। जिला शल्य चिकित्सक डा पवार ने कहा है कि यह कोरोना संक्रमित बच्चों के साथ कम वजन और न्युमोनिया पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोगी है। डा पवार ने पहले एड डावखरे के आधुनिक एम्बुलेंस और अब दो वेंटिलेटर देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

वेंटिलेटर आपूर्ति कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते आरोग्य अधिकारी गिरफ्तार

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल में अपने ब्रेस्ट क्लिनिक के लॉन्च पर ब्रेस्ट केयर के लिए जागरूकता

Aman Samachar

समाज के अंतिम व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुझे गृहनिर्माण मंत्री पद मिला – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कनेक्ट इनसाइट्स प्रीमियर लीग ने सफलतापूर्वक क्रिकेट की मेजबानी की 

Aman Samachar

भगवान श्रीकृष्ण मनोकामना पूरी करें – आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन शिविर में सफलता के गुर सिखाया गया  

Aman Samachar
error: Content is protected !!