Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी रज़ा अकादमी की ओर से प्रतीकात्मक जुलुस निकाल कर मनाया ईद ए मीलादुन्नबी का त्यौहार

भिवंडी [ एम हुसेन ] रजा अकादमी भिवंडी और ईद ए मीलादुुन्ननबी जुलूस ट्रस्ट की ओर से  ईद ए मीलादुन्नबी  के पवित्र पर्व के अवसर पर, कोटरमगेट से जुलूस मोहम्मदी का १६ वां प्रतिकात्मक जुलूस निकाला गया। इस वर्ष कोरोना वायरस (कोविड -19) के कारण पुलिस विभाग ने रज़ा अकादमी के नाम पर एक पर्मीशन जारी किया और केवल 5 लोगों को ही प्रतिकात्मक जुलूस में भाग लेने की अनुमति दी गई थी।
सुन्नी जामा मस्जिद कोटरगेट में सायंकाल 4 बजे के समय सुन्नी जामा मस्जिद कोटारगेट स्थित रज़ा अकादमी भिवंडी के अध्यक्ष शकील रज़ा ने कहा कि इस वर्ष  केवल कोरोना वायरस के कारण प्रतिकात्मक जुलूस निकालेे जा रहे हैं। हम ईद ए  मीलादुुन्नबी के इस पवित्र दिन को पैगंबरे इस्लाम  के जन्मदिन  के रूप में मना रहे हैं। हाल ही में, फ्रांस में, पैगंबर  इस्लाम की आलोचना को लेकर विश्व भर के मुसलमानों में काफी आक्रोश है। हम इस प्ररकरण की कड़ी निंदा करते हैं। वहीं झंडे लहराते हुए नारे लगाए गए।
शकील रजा के नेतृत्व में शारजील रजा, वकास रजा और जकारिया इस प्रतिकात्मक जुलूस में कार से निकले, निजामपुरा से गुजरते हुए और वंजार पट्टी नाका से गुजरते हुए, मामू भांजा दरगाह पहुंचे। जहां असर की नमाज अदा की गई। और भिवंडी रज़ा अकादमी के महासचिव शारजील रज़ा ने हमारे देश से कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने , भाईचारा तथा देश की एकता व अखंडता  के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सांकेतिक जुलूस के प्रतिभागियों के लिए और उन सभी के लिए प्रार्थना की गई जो कोविड 19 के कारण उपस्थित नहीं हो सकते थे।
मोइन-उल-मुशैख हज़रत सैयद मोईन मियां साहब , रज़ा अकादमी के संस्थापक और प्रमुख अलहाज सईद नूरी साहब, मुंबई के विधायक अमीन पटेल साहब के  प्रति आभार व्यक्त किया  कि जुलूस में उनका उत्कृष्ट सहयोग रहा,इसी प्रकार भिवंडी पुलिस उपायुक्त  राजकुमार शिंदे, एसीपी किशन गावित , वरिष्ठ पुुुुनि  सुभाष कोकाटे आदि के प्रति  आभार व्यक्त किया है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो और शांति पूूूर्ण रूप इस पर्व के जुलुस का समापन हो इसलिए जगह जगह पुुुुलिस सुुुरक्षा बल को तैनात किया गया था भिवंडी रज़ा अकादमी द्वारा प्रतीकात्मक शोभा यात्रा निकाल कर ईद ए मीलादुन्नबी बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा वार्ड संरचना प्रारूप योजना की घोषणा

Aman Samachar

लाक डाउन एकाएक न हटाकर धीरे धीरे प्रतिबन्ध कम करने पर मंत्रिमंडल में चर्चा

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar

100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3,38,000 महिला कर्मचारियों को किया शामिल

Aman Samachar

महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने की मांग 

Aman Samachar

सिडबी ने जिला उद्योग केन्द्रों में उद्यम संपर्क डेस्क (ईसीडी) शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!