Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महामहिम राज्यपाल के हाथो ठाणे की स्वयंसेवी संस्था की एम्बुलेंस का उद्घाटन 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना काल में अनेक सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके तन , मन धन से जरूरतमंद लोगों की मदद की। इसमें ठाणे से कार्यरत रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन ने भी हजारों लोगों की सेवा की है। जय फाउंडेशन के संस्थापक धनंजय सिंह ने कोरोना काल मे अपने पिता स्व.रामलोचन प्रसाद सिंह को खो दिया था जिनके याद में आज उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लालमंती देवी के द्वारा फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरूआत की गई ।
                   इस एम्बुलेंस का उद्घाटन महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के हाथों किया गया और इस नेक कार्य के लिए राज्यपाल ने धन्नजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि धनंजय सिंह के इस एम्बुलेंस से लाखों लोगों की सेवा की जाएगी। वही धन्नजय सिंह ने बताया कि कोरोना काल मे लाखो लोगो ने अपने माता पिता और बुजुर्गों को खो दिया और मैने भी अपने पिता को खोया है। मेरे एक छोटे से प्रयास से लाखों लोगों को फ्री एम्बुलेंस की सुविधा मिल सकेगी और हजारो लोगों की जान बचाने के एम्बुलेंस का उपयोग किया जा सकेगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद डाक्टर संजीव नाईक , बीजेपी विधायक संजय केलकर , उद्योगपति ठाकुर अमरसिंह , एडवोकेट अमित सिंह , तुसार नाईक , निखिल पाटिल आदि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में -एड बी एल शर्मा

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल एवं एच.पी.सी.एल. द्वारा को-ब्रांडेड संपर्क-रहित रुपे क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ

Aman Samachar

कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति की घटना की पुनरावृत्ति से सावधानी बरतना आवश्यक

Aman Samachar

कार्यालय के अधिकारीयों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए आयसोलेट

Aman Samachar

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aman Samachar

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!