Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कर्मचारियों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने आयोजित किया टीकाकरण शिविर

भिवंडी [ एम हुसेन ]  पूरे देश में कोविड-19 का तांडव जारी है इसी के बीच, बिजली आपूर्ति कंपनी के स्टाफ सदस्यों ने बिना किसी रुकावट के सभी को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अपनी सेवाएं जारी रखी हैं। उनमें से कई ने तो अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए अपनी जान भी गवां दी।
 निजी अस्पतालों में अब सशुल्क टीकाकरण की पेशकश के साथ, टोरेंट पावर – भिवंडी ने एस.एस. अस्पताल, काल्हेर के साथ करार किया है जिसके अनुसार 11 जून को अपने कर्मचारियों के लिए एक टीकाकरण शिविर आयोजित किया जहां 300 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। टोरेंट पावर के जन संपर्क अधिकारी चेतन बडियानी ने जानकारी देते हुए बताया  कि कंपनी के लिए अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी टोरेंट कर्मचारियों को टीका लगाया गया है।उक्त शिविर का आयोजन कंपनी द्वारा किया गया था और सभी कर्मचारियों के टीकाकरण की लागत का भुगतान कंपनी द्वारा किया गया है ।

संबंधित पोस्ट

अधूरे विकास कार्य 15 दिन में पूरे नहीं हुए तो राज्य सरकार से करेंगे जांच की मांग -अशरफ पठान

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने उद्योग में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन एड-ऑन कवर की शुरुआत की

Aman Samachar

मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ होटल व्यवसायियों ने महाराष्ट्र का किया समर्थन

Aman Samachar

कोगोपोर्ट ने ऋषिकेश कुलकर्णी को भारत के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में किया पदोन्नत

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एनआईसीयू समय से पहले देखभाल में असाधारण जीत का मनाया जश्न

Aman Samachar

मोदी सरकार की तानाशाही से मुक्ति के लिए  देश को महात्मा गांधी के जैसे आन्दोलन की आवश्यकता – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!