Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेमंड में ड्राइव इन वैक्सीनेशन का नगर विकास मंत्री के हाथो उद्घाटन , पहले दिन 300 लोगों ने लिया वैक्सीन

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कोरोना टीकाकरण मुहीम को बढाते हुए मनपा और रेमंड कंपनी के सहयोग से आन लाईन पंजीकृत 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लोगों के लिए शुरू ड्राइव इन टीकाकरण का आज नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो शुभारम्भ किया गया।

                      केंद्र सरकार के दिश्निर्देश के अनुसार 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए ठाणे मनपा ने कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण मुहीम शुरू किया है। मुहीम को आगे बढ़ाते हुए रेमंड कंपनी में आज ड्राइव इन टीकाकरण शुरू किया गया।  आज पहले दिन टीकाकरण का 300 लोगों कोविशिल्ड का डोज लिया है। ड्राइव इन टीकाकरण के लिए आन लाईन पंजीकरण अनिवार्य है। 18 से से 44 आयुवर्ग के नागरिकों टीका लगाने का कार्य शुरू है।  टीका लगवाने आने के समय चालक व एक सहायक साथ में लाना जरुरी है। केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शुरू रखा गया है। मनपा की ओर से टीकाकरण मुहीम का लाभ उठाने का आवाहन किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर महापौर नरेश म्हस्के ,  उपमहापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , सभागृह नेता अशोक वैती , मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा , आरोग्य व वैद्यकीय समिति सभापति निशा पाटील , शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ,रेमंड ग्रुप के चेयरमैन व व्यवस्थापकीय संचालक गौतम सिंघानिया , मनपा उपायुक्त संदीप मालवी आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

Aman Samachar

विकास कार्यों में मिल रहा जनता का पूरा सहयोग – अशफाक अहमद

Aman Samachar

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिक्षाविद प्रोफ़ेसर जावेद खान का निधन

Aman Samachar

कोविड की चौथी लहर का सामना करने के लिए ठाणे मनपा तैयार – आयुक्त डा  विपिन शर्मा

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट बना कौरव की सेना – संजय घाड़ीगांवकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!