Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 भिवंडी में वाहन चोरी व सेधमारी के 11 मामलों में ८ आरोपी गिरफ्तार


भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के शांति नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का कड़ा आदेश भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने दिया था, जिसके तहत शांतिनगर पुलिस टीम ने वाहन व घर चोरी के 11 मामलों का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लाख 88 हजार 150 रुपए का मुद्दे माल बरामद किया है,.
              शांतिनगर पुलिस स्टेशन में आयोजित पत्रकार परिषद में भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण  ने बताया कि शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत के मार्गदर्शन में जांच दल के पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटील व उनकी टीम ने गुप्त सूत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर बिलाल अहमद सलीम अंसारी (32) को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ करने के बाद शांति नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 2 व अन्य पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दो अपराध सहित कुल चार चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है। इसी तरह शांति नगर पुलिस कि उक्त टीम ने खबरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अशफाक अली असगर अंसारी (24) परवेज मोहम्मद नन्हे शाह (19) को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ करने के बाद शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घर चोरी का एक मामला उजागर करते हुए 56 हजार 250 रुपये कीमत की हाथ घड़ी जप्त किया है। इसी तरह उक्त टीम ने खबरी द्वारा दी गयी
             जानकारी प्राप्त कर आरोपी खालिद अब्दुल कासिम खान (35)बबलू चिकना उर्फ फैयाज अहमद रियाज अहमद शेख (30) और पिंटू कुमार कमलेश केसरवानी (34) को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ के बाद शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घर चोरी के 3 मामले तथा चोरी किए गए 10 कपड़े के थान की गांठ, कपड़े के ताके और यार्न के थैले सहित कुल 6 लाख 48 हजार 900 रुपये कीमत का माल जप्त कर तीन मामलों का पर्दाफाश किया। इसी तरह शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जांच टीम के पुलिस उप निरीक्षक नीलेश जाधव व उनकी टीम ने गुप्त सूत्रों के मार्फत से जानकारी प्राप्त कर शहनवाज उर्फ शाबी इफ्तिखार हुसैन (32) व। आरिफ नूर मोहम्मद शेख (31) को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के दौरान शांति नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बोलेरो पिकअप चोरी के तीन मामलो का पर्दाफाश करते हुए चोरी किए गए 3 बोलोरो पिकअप सहित कुल 3 वाहन चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है।
         इस तरह भिवंडी सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले पूर्व विभाग और शांति नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत, पुलिस निरीक्षक किरण कुमार कबाड़ी, पुलिस निरीक्षक विक्रम मोहिते, पुलिस निरीक्षक नीलेश बडाख ,पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटील, नीलेश जाधव, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भोलासो सेलके, पुलिस सिपाही सुशील इथापे, तुषार वडे, रिजवान सैयद, प्रसाद काकड़, श्रीकांत पाटिल, किरण जाधव, किरण मोहिते, अमोल इंगले, रविंद्र पाटील व दीपक सानप की टीम ने कड़ी जांच के बाद शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत  घर चोरी, मोटरसाइकिल चोरी, बोलेरो पिकअप चोरी के कुल 11 मामलों का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 12 लाख 88 हजार150 रुपए कीमत का मुद्दे माल जप्त करने में सफलता पाई है. जांच टीम के प्रमुख पुलिस उपनरीक्षक रविंद्र पाटील ने बताया कि गिरफ्तार कुल 8 आरोपियों में से 3 आरोपी को जमानत मिल गयी गई है.

संबंधित पोस्ट

दिवाली के कंदील व सजावट की वस्तुओं की खरीदी में जुटे ग्राहक

Aman Samachar

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन 

Aman Samachar

राजकुमार पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

Aman Samachar

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar

शिक्षक युवा बनकर पढ़ायें , आपकी चेतना ही छात्रों की प्रेरणा है – यजुर्वेद महाजन 

Aman Samachar

माँ शक्ति फिल्म्स ने रिलीज किया मनोरंजक भोजपुरी वीडियो नाच झरेला कमर लचका के

Aman Samachar
error: Content is protected !!