Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

10 करोड़ रूपये खर्चकर शहर में लगे 1400 सीसीटीवी कैमरों में 80 फीसदी बंद

 भाजपा महिला अध्यक्ष व नगर सेविका ने शीघ्र कैमरे शुरू कराने की मांग की

ठाणे [ युनिस खान ] शहर की सुरक्षा व गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मनपा 10 करोड़ रूपये खर्चकर 1400 सीसीटीवी कैमरे लगाया है।  इसमें 80 फीसदी कैमरे बंद है वहीँ चार माह से सीसीटीवी कैमरों की देखरेख करने का ठेका समाप्त हो गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा महिला आघाडी की शहर अध्यक्ष व नगर सेविका मृणाल पेंडसे ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर सीसीटीवी कैमरों की शीध्र मरम्मत कराने की मांग की है।  उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की शीघ्र मरम्मत नहीं किये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

                   शहर के 80 फीसदी कैमरे बंद होने के मुद्दे को लेकर भाजपा महिला आघाडी की ओर से आज मनपा मुख्यालय के समक्ष आन्दोलन  किया।  नगर सेविका पेंडसे ने कहा कि शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।  उन्होंने ने कहा की तीन हाथ नाके की घटना इसका प्रतीक है। आज सीसीटीवी बंद होने से घटनाएं हो रही है और उसका पता नहीं चल रहा है।  मनपा की ओर १० करोड़ रूपये खर्च कर 1400 कैमरे लगाये गए है जिसमें एक हजार से अधिक कैमरे बंद हैं। इसकी देखरेख करने वाले ठेके की अवधि चार माह पहले समाप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए कैमरे महत्वपूर्ण है।  कैमरों की असामाजिक तत्वों में पकडे जाने का डर रहता है।  यदि कैमरों की मरम्मत नहीं कराई गयी तो असामाजिक तत्व निर्भय होकर वारदात को अंजाम देंगे। महिला सुरक्षा व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने व असामाजिक तत्वों को पकड़ने के कैमरे महत्वपूर्ण साबित होंगे।  इसी उद्देश्य से कैमरे लगाये गए है इसमें नगर सेवक निधि से भी राशि खर्च की गयी है।  कैमरे बंद होने से इसक कोई लाभ नहीं हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

नशे के काफ सिरप को लेकर एक युवक की हत्या , सात गिरफ्तार 

Aman Samachar

15 दिन का वेतन महापौर निधि में देने के प्रस्ताव रद्द होने से कमचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर वाहन चलाने व उसके सह यात्री को 7 दिन के कारावास की सजा

Aman Samachar

राज्य विद्युत नियामक आयोग की दरों के अनुसार ही टोरेंट बिजली बिल 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – एचआर ने हासिल किया आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

ठाणे ,पालघर ग्रामीण विकास के लिए डहाणू कल्याण रेल मार्ग की मांग उठी

Aman Samachar
error: Content is protected !!