Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सड़क , फुटपाथ मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराने कर अतिरिक्त आयुक्त ने दिया निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में शुरू सुशोभीकरण , स्वच्छता व फुटपाथ की मरम्मत कार्य का निरिक्षण करने के लिए महापौर नरेश म्हस्के व अतिरिक्त मनपा आयुक्त संदीप मालवी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने से सड़क व फुटपाथ के निकट घास फूस साफ़ करने के साथ सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
                   आज सुबह महापौर म्हस्के व अतिरिक्त मनपा आयुक्त मालवी ने आनंद नगर में शुरू सुशोभीकरण , स्वच्छता व सड़क मरम्मत कार्य का निरिक्षण करने के लिए दौरा किया।  इस अवसर पर नौपाडा कोपरी प्रभाग समिति की अध्यक्षा नम्रता फाटक ,उपायुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे , सहायक आयुक्त शंकर पाटोले व अन्य मनपा अधिकारी उपस्थित थे। उक्त इलाके का दौरा करने के दौरान अतिरिक्त आयुक्त मालवी ने संबंधित अधिकारीयों को सड़क किनारे जमा कचरा , मिट्टी , पेड़ों की टहनियों को हटाने व घासफूस साफ करने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा की बरसात रुकी है इसका लाभ उठाते हुए सड़क व फुटपाथ की मरम्मत की गति तेज कर उसे पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि मानसून में नागरिकों को असुविधा नहीं होने पाए इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के धामनकर नाका गणेशोत्सव में दस दिनों तक कोरोना जांच की व्यवस्था – संतोष शेट्टी 

Aman Samachar

श्री महावीर जैन हॉस्पिटल ने वंचित बच्चों की मुफ्त में दिल की सर्जरी कर मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने मेगा सितंबर का सफलतापूर्वक किया समापन

Aman Samachar

कार को बचाने के चलते पलटी ट्रक

Aman Samachar

केंद्र व राज्य सरकार की 2024 तक सबको घर योजना के लक्ष्य को पूरा करने का जिला प्रशासन का प्रयास 

Aman Samachar

. ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!