Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 रसोई गैस सिलेंडर की दर वृद्धि के विरोध में राकांपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तृतीयपंथी 

भिवंडी [ एम हुसेन ]  पेट्रोल, डिजेल,रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि के कारण देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसकारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राज्य भर में इसके विरोध में तीव्र आंदोलन शुरू किया है। भिवंडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवान टावरे के नेतृत्व में आनंद दिघे चौक,जकात नाका पर महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि के विरोध में तीव्र प्रदर्शन किया ।
          गैस सिलेंडर को हार पहनाकर इस आंदोलन में सहभागी तृतीय पंथीय महिलाओं ने नृत्य करते हुए नरेंद्र मोदी के नाम पर हाय हाय की जमकर  नारेबाजी की। उक्त आंदोलन में महिला अध्यक्ष स्वाती कांबले , प्रमुख सचिव एड सुनील पाटील, प्रवक्ता अकील जावा , राजेश चव्हाण , सुरेंद्र मुले, शहादत अंसारी, इमाम अंसारी, बशीर पठान, ,यूसुफ सोलापूरकर ,रसूल खान ,आसिफ खान ,इरफान खान, श्रीमती जयमाला पाटील, ,एडवोकेट शीतल कांबले ,खिलना कल्पेश शाह,जहीरूद्दीन पटेल, किरन माली, सज्जाद बोबडे, काशिफ अंसारी, सलीम मेमन, देवानंद गौड, कल्पेश शाह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिला सहभागीथे ।

संबंधित पोस्ट

हमारी पार्टी की शिक्षा है नए कार्यकर्ता, नेता बनाना; हम यही करेंगे – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

पीट पीटकर युवक की हत्या करने वाले 15 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 

Aman Samachar

 सिविल 20 इंडिया के रूप में ₹50 करोड़ की मानवीय परियोजना की श्री माता अमृतानंदमयी ने घोषणा की 

Aman Samachar

रेनो’ अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की काइगर, ट्राइबर और क्विड कारों के साथ मनाएं फेस्टिव सीजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!