Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेट्रोल व जीवन आवश्यक वस्तुओं दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

 भिवंडी [ एम हुसेन ] पेट्रोल,डीजल सहित रसोई गैस में की जा रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध संपूर्ण देश में आंदोलन करते हुए कड़ा विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में भिवंडी शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक एडवोकेट. अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर पेट्रोल एवं डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि का कडा विरोध किया गया।
                 जकात नाका मनपा मुख्यालय के सामने स्थित कांग्रेस पार्टी मध्यवर्ती कार्यालय से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर भिवंडी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे निकाली गई यह साइकिल रैली, मोदी तेरे राज में कटोरा आया हाथ में, मोदी तूने क्या किया देश का सत्यानाश किया , मोदी को हटाना है देश को बचाना है ,मोदी सरकार मुर्दाबाद इस प्रकार से नारेबाजी करते हुए  कोटरगेट, तीनबत्ती, मंडई, पारनाका, बाज़ारपेठ, शिवाजी चौक होते हुए वंजारपट्टी नाका पहुंची । यहां से एसटी डिपो के पास स्थित उपविभागीय अधिकारी के कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल उपविभागीय अधिकारी डॉ. मोहन नलदकर से मिलकर उन्हें ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस साइकिल रैली में पूर्व महापौर जावेद दलवी, कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख सचिव तारिक फारूकी , प्रदेश सचिव श्रीमती रानी अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सलाम शेख  ,नगरसेवक  सिराज ताहिर मोमिन, फराज बहाउद्दीन, शकील अंसारी, परवेज मोमिन, मिर्जा जाकिर बैग, वसीम अंसारी, शाफ मोमिन, मोहम्मद हुसेन खान, हाशिम खान ,भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष ओबीसी सेल अनंता पाटील , परवेज खान (पीके ), इरफान पटेल, अशोक पाटोले , अर्शी आजमी, नसीम अंसारी, रुकसाना कुरैशी, सोहेल खान, भिवंडी उपाध्यक्ष डॉ सैय्यद कादिर, शकील अंसारी, भिवंडी महासचिव परवीन खान, पूर्व नगरसेविका गीता चौधरी  ,सिकंदर नदाफ,  सेवादल अध्यक्ष अशफाक हाशमी , अहमद सिद्दीकी , डाॅ शकील अंसारी ,श्रीमती अलमास अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे ।

संबंधित पोस्ट

जिलेटीन व डीटोनेटर विक्री करने आये 3 युवक 4 लाख 45 हजार रूपये के विस्फोटक समेत गिरफ्तार 

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने मेगा सितंबर का सफलतापूर्वक किया समापन

Aman Samachar

बिहार में भाजपा की सफलता पर भिवंडी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर मनाया जश्न

Aman Samachar

महाराणा प्रताप राजपूत महासंघ ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

 फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की श्रेणी में स्वतन्त्र पारिवारिक डाक्टर भी हैं – डॉ. आलोक रॉय 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने अपने ब्रांड एम्बेसडर सान्या मल्होत्रा के साथ बिल्कुल नए फ्रैटिनी कलेक्शन किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!