Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकारी वैक्सीन नहीं मिलने से परेशान नागरिक निजी अस्पतालों में पैसे देकर ले रहे टीका 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना वैक्सीन के आभाव में शहर समेत ठाणे जिले में टीकाकरण बंद करना पड़ रहा है।  सरकारी व अर्ध सरकारी टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन नहीं मिल रही है।  केंद्र सरकार सबको मुफ्त वैक्सीन देने का दावा कर रही है जबकि नागरिकों को निजी अस्पतालों में पैसे देकर वैक्सीन लेना पड़ रहा है।  इस आशय का आरोप कांग्रेस के प्रदेश सदस्य राजेश जाधव ने लगाया है।

                  गत कुछ दिन कोरोना टीकाकरण ठीक से चलने के बाद वैक्सीन के आभाव फिर बंद होने लगा है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन की उपलब्धता होने पर ठाणे के 56 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू था। निजी अस्पतालों व संस्थानों को वैक्सीन की खरीदी व टीकाकरण की अनुमति देने से गति बढ़ी थी।  सरकारी व अर्ध सरकारी केन्द्रों में टीकाकरण बंद होने से नागरिकों को निजी अस्पतालों में पैसे देकर वैक्सील लगवाना पड़ रहा है।  केंद्र सरकार सबको मुफ्त वैक्सीन देने का दावा कर श्रेय लेने व निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। शनिवार को ठाणे शहर समेत जिले के उप नगरों के टीकाकरण केंद्र बंद थे।  लोगों को 780 व उससे अधिक रूपये देकर टीका लगवाना पड़ तह है।  प्रदेश कांग्रेस सदस्य जाधव ने मांग की है कि केंद्र सरकार अपने वादे के अनुसार सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलंध कराये।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी की भंगार गोदाम में लगी आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख

Aman Samachar

 अफोर्डेबल हाउसिंग का नया हब बनेगा वासिंद, कई प्रॉजेक्ट शुरू

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा माँ कुष्मांडा के हाथों किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चुनाव में रवि सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया

Aman Samachar

महिला उत्पीड़, घोटाले, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे क्या- डा जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

ब्रेनली के सर्वे से यह बात सामने आई कि, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!