Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग प्रारंभ

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)  ,  बीतें कई माह से चर्चें में रहीं भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लाएगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग का शुभारंभ सोनभद्र उत्तरप्रदेश में किया गया। बीतें दिन रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना की गई व त्यौहार भी मनाया गया। मौके पर फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट व अन्य ने विधिवत ईश्वर की आराधना की व सभी ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामना भी दी। मोहब्बत रंग लाएगी की शूटिंग कई दिनों तक सोनभद्र व अन्य सुंदर और मनोरम लोक्शन्स पर की जायेगी। जिसको लेकर भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई लोकप्रिय व चर्चित कलाकार शूटिंग पर मौजूद हैं।
       इस फ़िल्म में प्रमुख रूप से सूरज सम्राट, काजल यादव, संजय पांडेय, अयाज खान, पप्पू यादव, के.के गोस्वामी, साहब लाल धारी, बंधु खन्ना, राहुल श्रीवास्तव, खुशबू विश्वकर्मा व अन्य कलाकार हैं। फ़िल्म की कहानी पारिवारिक व मनोरंजक हैं। इस फ़िल्म के निर्माता निशु एंटरटेनमेंट, कार्यकारी निर्माता संजय कुमार, निदे॔शक कुमार चंदन, लेखक रामचंद्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक व अभिषेक चौधरी, फाइट मास्टर मंसूर अली, नृत्य निर्देशक संतोष सर्वदर्शी व अशोक मैती, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा व पीआरओ रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे – मुलुंड के मध्य मेंटल अस्पताल की जमीन पर नए रेलवे स्टेशन सहमति करार दाखिल करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar

कोरोना काल में स्वास्थ्य मंदिर खुलने पर जनता देगी आशीर्वाद -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

Aman Samachar

बिजली बिल सब्सिडी को लेकर पावरलूम मालिक संगठनों ने कपडा मंत्री से सहयोग की मांग की  

Aman Samachar

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!