Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ज्वेलर्स की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे [ इमरान खान ] सोने-चांदी के व्यापारी भरत जैन की हत्या की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कोयम्बतूर , ओडीसा ,बिहार के रस्ते भागे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।  एक आरोपी ज्वेलर्स की सोसायटी में ढाई वर्ष पहले सुरक्षा रक्षक का काम करता था।

ठाणे के सोने चांदी के व्यापारी भरत हस्तीमल जैन [43 ] 14 अगस्त को गायब हुए और 20 अगस्त को कलवा के नाले में उनकी लाश मिली थी।  अपहरण और हत्या के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिमंडल 1 के पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे, सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट अंधले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र क्षीरसागर, निरीक्षक अविनाश सोंडकर, सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश मोरे, उप निरीक्षक विनोद लाबडे के मार्गदर्शन में दो टीमों का गठन किया। पहले भरत जैन की दुकान और उसके आसपास 16 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करने पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध वैगनर कार चलती मिली। कार की जांच के बाद नवी मुंबई घनसोली निवासी सुभाष बाबुराव सुर्वे [ 29 ] की निकली।  उससे पूंछतांछ में बताया की उसने अतुल जगदीश प्रसाद मिश्रा [ 25 ] सिद्धेश्वर तालाब ठाणे निवासी व निलेश शंकर भोईर [ 35 ] महात्मा फुले नगर कलवा निवासी से मिलकर साजिश रची थी।
मृतक भरत जैन की सोसायटी में अतुल मिश्रा ढाई वर्ष पहले सुरक्षा रक्षक का काम करता था जिससे जैन की दुकान और आने जाने की जानकारी थी। जैन मखमली तालाब के रास्ते से जा रहे थे उसी दौरान आरोपी ने उन्हें रिवॉल्वर से धमकाया और अपनी वेग्नर कार में बैठाकर मुंबई-नासिक हाईवे पर ले गए। भरत जैन की गला दबाकर हत्या की गई एक रस्सी से हाथ और पैर बांधकर कलवा नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले के दोनों आरोपी नीलेश शंकर भोईर और अतुल जगदीश प्रसाद मिश्रा कल्याण के रास्ते कोयंबटूर, उड़ीसा और बिहार से उत्तर प्रदेश भाग गए।उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।  दोनों आरोपितों को भगाने में मदद करने वाले कल्याण के महरालगांव निवासी 36 वर्षीय बलवंत मारुति छोलेकर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,24,000 रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण ,  बर्तन व रिवाल्वर बरामद किए गए हैं। मामले की जांच नौपाडा पुलिस कर रही है।

संबंधित पोस्ट

एच एस सी में रईस जूनियर कालेज का शानदार परीक्षाफल 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

80वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शपथ, तंबाकू-मुक्त, मिट्टी और पानी बचाने की शपथ

Aman Samachar

 स्वतंत्र दिव्यांग कल्याण मंत्रालय की स्थापना करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

लैंडस्लाइड की संभावना के कारण 14 जगहों के परिवारों को दूसरी जगह भेजा जाए – एड माधवी नाइक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!